फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti Smuggling cell recovered lahan in Ludhiana of Punjab

पंजाब: लुधियाना में पुलिस ने 15 हजार लीटर लाहन नदी में बहाया, हिमाचल सीमा पर तीन महिलाओं को पकड़ा

Tue, 01 Jun 2021 07:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Jun 2021 07:58 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने 15 हजार लीटर बरामद अवैध शराब को सतलुज नदी में बहा दिया। हालांकि इस दौरान टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, पठानकोट में पंजाब और हिमाचल प्रदेश सीमा पर पुलिस ने हजारों एमएल शराब समेत तीन महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Anti Smuggling cell recovered lahan in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में शराब तस्करों के खिलाफ एंटी स्मगलिंग सेल की टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भोलेवाल जदीद में सतलुज नदी के पास दबिश दी। पुलिस की दबिश की सूचना मिलने पर भट्ठी चला रहे शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने वहां से 15 हजार लीटर लाहन बरामद किया। आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में बरामद लाहन सतलुज नदी में बहा दिया गया। 

विज्ञापन


थाना लाडोवाल में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। एंटी स्मगलिंग सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सतलुज नदी के पास स्थित गांव भोलेवाल जदीद में अवैध शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने के बाद वहां दबिश दी। पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जो लाहन पुलिस ने बरामद किया था, उसे पानी में बहा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों एमएल अवैध शराब समेत तीन महिलाएं काबू
उधर, पठानकोट में पंजाब-हिमाचल सीमा पर अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। मंगलवार को हिमाचल के थाना इंदौरा की पुलिस ने सीमावर्ती गांव धमोता में दबिश देकर हजारों एमएल अवैध शराब बरामद की और हजारों लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया। मामले में तीन महिलाओं को काबू किया गया।  


थाना इंदौरा प्रभारी सुरिंदर धीमान ने बताया कि मंगलवार को तीन अलग-अलग टीमों के साथ दबिश दी गई। पहली कार्रवाई में पुलिस ने 51 वर्षीय अक्की देवी निवासी धमोता के घर से 40 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। वहीं, दूसरी कार्रवाई में 40 वर्षीय रानो देवी निवासी धमोता के घर से पांच हजार एमएल अवैध शराब पकड़ी और तीसरी टीम ने 45 वर्षीय रज्जी के घर पर दबिश के दौरान पांच हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब को नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed