{"_id":"bcf288cd63310b9d974c25fef6b375ca","slug":"another-incident-in-plsura-minor-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलसौरा में एक और वारदात, नाबालिग लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलसौरा में एक और वारदात, नाबालिग लापता
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 (पलसौरा कालोनी) अंबेडकर आवास से शनिवार को फिर एक 12 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन
इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। सेक्टर-39 पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देर शाम तक पुलिस ने आसपास के जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा आसपास के घरों में तलाशी भी ली गई।
हिना के पिता संजीव पलंबर का काम करते हैं। संजीव ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर से मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए पास की दुकान में गई थी।
कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। पिता और पड़ोसियों ने उसे काफी तलाश किया। इसके बाद पलसौरा चौकी को इसकी सूचना दी गई।
संजीव रामपुर (यूपी) का रहने वाला है। हिना रामपुर से चार महीने पहले ही यहां आई है। इस मामले की सूचना मिलने पर कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग परिजनों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना मिली है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह खुद अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ बच्ची को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन