फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another honor killing in Haryana!

हरियाणा में एक और ऑनर किलिंग!

Sun, 12 Jan 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 12 Jan 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Another honor killing in Haryana!

हरियाणा के जिला कैथल के गांव बेल्लरखां में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह गुहला में भाटिया माइनर की पटरी पर मिला।

विज्ञापन


मृतका के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। महिला की पहचान गांव खरौदी निवासी सतपाल की बेटी डिंपल रानी के रूप में हुई है। डिंपल की शादी नरवाना के पास लगते गांव बेलरखां निवासी राममेहर से डेढ़ साल पहले हुई थी। गांव में चर्चा है कि महिला के मायके वालों ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने मृतका की मां बिमला रानी की शिकायत पर बेलरखां निवासी मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतका की मां का कहना है कि शुक्रवार शाम को बेलरखां निवासी मोनू डिंपल को बहकाकर घर से ले गया और उसकी हत्या करके शव नहर किनारे फेंक दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि रस्सी या चुन्नी से गला घोंटकर डिंपल की हत्या की गई है। शव के पास पुलिस को गुहला निवासी एक व्यक्ति की बाइक भी मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनर किलिंग का भी हो सकता है मामला

एक तरफ जहां पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर डिंपल के कथित प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

यही कारण है कि पुलिस ने देर शाम मृतका के मायके खरौदी में दबिश देकर पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बचती नजर आई पर युवकों को पकड़े जाने की पुष्टि पुलिस के कुछ सूत्रों ने जरूर कर दी।

सूत्रों ने बताया है कि मृतका के मायके से पकड़े गए युवकों ने कुछ अहम खुलासे किए हैं। शव के पास मिली बाइक छोटी मंडी के एक दुकानदार की है जिसे धानक बस्ती का एक युवक शुक्रवार शाम को मांगकर ले गया था।


इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके गुरुद्वारे के सामने से युवक व उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। इन युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि डिंपल शुक्रवार को उन्हें देवी लाल पार्क में घूमती मिली थी।

उन्होंने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठाया और खरौदी की तरफ जाने लगे तो सिनेमा रोड पर डिंपल के परिवार वालों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की। युवकों ने पुलिस को यह भी बताया कि डिंपल के परिजन डिंपल को तो साथ ले ही गए, बाइक भी छीनकर ले गए। सुबह यही बाइक डिंपल की लाश के पास से बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed