पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड: लुधियाना से यूपी STF ने एक आरोपी को पकड़ा, एक लाख रुपये का था इनाम
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारी विनोद सिंह के अनुसार आरोपी मेहनगर के चकिया कसरावाल का रहने वाला है और ध्रुव सिंह कुंटू के इशारे पर आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिल पूर्व विधायक की हत्या कर दी थी। आरोपी को सजा हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा सीटे से पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्याकांड का आरोपी अरविंद कश्यप उर्फ पिंटू को यूपी एसटीएफ ने लुधियाना के डाबा से धर दबोचा है।
आरोपी अरविंद पिछले काफी समय डाबा इलाके के एक ढाबे पर काम कर रहा था और किसी को अपनी सच्चाई नहीं बताई थी। एक लाख रुपये के इनामी आरोपी के बारे में यूपी एसटीएफ को सूचना मिली तो उन्होंने लुधियाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद थाना डाबा की पुलिस के साथ मिल आरोपी को काबू किया गया।
आरोपी अरविंद को लुधियाना में पेश करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गई। अरविंद उत्तर प्रदेश के मशहूर माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू का साथी रहा है। उसी के इशारे पर आरोपियों ने दिनदहाड़े थाने से निकलते समय सर्वेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारी विनोद सिंह के अनुसार आरोपी मेहनगर के चकिया कसरावाल का रहने वाला है और ध्रुव सिंह कुंटू के इशारे पर आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिल पूर्व विधायक की हत्या कर दी थी। आरोपी को सजा हो चुकी है और वह उत्तर प्रदेश पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही थीं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। एसटीएफ को आरोपी के बारे में जानकारी हासिल हुई कि आरोपी लुधियाना के डाबा इलाके में स्थित एक ढाबे पर काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने कमिश्नरेट पुलिस के साथ संपर्क किया।
उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम के साथ लुधियाना की डाबा थाने की एक टीम तैयार की गई। इसके बाद आरोपी की घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया गया। पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड काफी चर्चा में भी रहा था और इस मामले की सीबीआई जांच भी हो चुकी है। इसके बाद नौ लोगों को दोषी करार दिया गया था और कुंटू सिंह समेत सात को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इनमें एक अरविंद कश्यप भी था।