{"_id":"5f1aece85bca841be9419353","slug":"amritsar-news-nine-men-including-three-women-arrested-from-spa-center-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः स्पा सेंटर में देह व्यापार, दो विदेशी समेत तीन महिलाएं और नौ पुरुष गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसरः स्पा सेंटर में देह व्यापार, दो विदेशी समेत तीन महिलाएं और नौ पुरुष गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2020 07:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के पॉश एरिया मॉल रोड में स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार देर रात इस स्पा सेंटर में छापा मारकर नौ पुरुषों व दो विदेशी महिलाओं समेत तीन युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विदेशी महिलाएं उज्बेकिस्तान की हैं। गिरफ्तार अन्य महिला दिल्ली की रहने वाली है। यही महिला इन विदेशी महिलाओं को स्पा सेंटर में लाई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है की इन तीनों महिलाओं के दिल्ली में किस महिला के साथ संबंध थे। इन महिलाओं को देह व्यापार के लिए स्पा सेंटर में किसने भेजा। जब सभी स्पा सेंटर बंद थे तो इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा कब से चल रहा था। इन बिंदुओं पर पुलिस जाँच कर रही है। इन महिलाओं का मेडिकल करवाकर अदालत में पेश किया गया। जहां इनको दो दिन के रिकॉर्ड पर भेजा गया है। पुलिस को शक है कि लॉकडाउन दौरान इस स्पा केंद्र में सेक्स रैकेट चल रहा था।
विज्ञापन
डीसीपी मनविंदर सिंह के अनुसार इन महिलाओं की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए इनको देह व्यापार में धकेला गया है। इस स्पा सेंटर को एक व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। इस व्यक्ति के संबंध दिल्ली में बैठी महिलाओं के साथ भी है। इंस्पेक्टर परवीन कुमार को इस बात की जानकारी मिली थी कि वहां पर सेक्स रैकेट चल रहा है। छापे के दौरान 9 पुरुष व 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया गया। विदेशी महिलाओं का वर्क परमिट अगस्त महीने तक का है। पुलिस ने गिरफ्तार पुरुषों के नाम बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन