फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritpal Singh aide arrested from Faridkot in connection with Ajnala police station attack

Punjab News: पकड़ा गया अमृतपाल का साथी, अजनाला थाने पर किया था हमला, पुलिस ने अब तक 30 को दबोचा

Wed, 19 Apr 2023 09:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

अजनाला थाना हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Amritpal Singh aide arrested from Faridkot in connection with Ajnala police station attack
अमृतपाल सिंह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अजनाला थाने पर हमले के मामले में पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरभेज सिंह फरीदकोट जिले के गांव गोंदारा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल सिंह ने लूटपाट व अपहरण मामले में गिरफ्तार अपने साथी तूफान सिंह को छुड़ाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला किया था। इस हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


वकील राजदीप सिंह व जोगा सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमृतपाल सिंह मामले में गिरफ्तार जोगा सिंह व अधिवक्ता राजदीप सिंह सहित चार आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सिमरनदीप सिंह सोही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों सगे भाइयों हरदीप सिंह व कुलदीप सिंह निवासी राजपुर भाईयां को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं, जोगा सिंह व अधिवक्ता राजदीप सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक अन्य अलग मामला दर्ज कर जोगा सिंह से बरामद पांच कारतूसों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड मांगा था, जिस पर अदालत ने जोगा सिंह व अधिवक्ता राजदीप सिंह को दो दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में इंग्लैंड में रहने वाले अधिवक्ता राजदीप सिंह के भाई गुरजाप सिंह को भी नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed