{"_id":"6440128879f8851191057a33","slug":"amritpal-singh-aide-arrested-from-faridkot-in-connection-with-ajnala-police-station-attack-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पकड़ा गया अमृतपाल का साथी, अजनाला थाने पर किया था हमला, पुलिस ने अब तक 30 को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पकड़ा गया अमृतपाल का साथी, अजनाला थाने पर किया था हमला, पुलिस ने अब तक 30 को दबोचा
Wed, 19 Apr 2023 09:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:45 PM IST
सार
अजनाला थाना हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजनाला थाने पर हमले के मामले में पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरभेज सिंह फरीदकोट जिले के गांव गोंदारा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल सिंह ने लूटपाट व अपहरण मामले में गिरफ्तार अपने साथी तूफान सिंह को छुड़ाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला किया था। इस हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
वकील राजदीप सिंह व जोगा सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमृतपाल सिंह मामले में गिरफ्तार जोगा सिंह व अधिवक्ता राजदीप सिंह सहित चार आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सिमरनदीप सिंह सोही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों सगे भाइयों हरदीप सिंह व कुलदीप सिंह निवासी राजपुर भाईयां को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं, जोगा सिंह व अधिवक्ता राजदीप सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक अन्य अलग मामला दर्ज कर जोगा सिंह से बरामद पांच कारतूसों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड मांगा था, जिस पर अदालत ने जोगा सिंह व अधिवक्ता राजदीप सिंह को दो दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में इंग्लैंड में रहने वाले अधिवक्ता राजदीप सिंह के भाई गुरजाप सिंह को भी नामजद किया है।