'पीएम मोदी पर जितना घमंड, भाजपा पर उतनी शर्म'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितना गर्व है, उससे कहीं ज्यादा भाजपा के प्रदेश प्रधान पर शर्म है' ये कहना है छात्रा अमनदीप कौर के परिजनों का।
छात्रा अमनदीप कौर हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर वीरवार को पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के निवास के सामने रोष प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की मदद कमल शर्मा कर रहे हैं, क्योंकि आरोपी जगतार सिंह उर्फ प्रिंस गांव खुशहाल सिंह वाला (रखड़ी) जिला फिरोजपुर ब्लाक समिति का चेयरमैन व भाजपा नेता बलवंत सिंह का बेटा है।
पीड़ितों ने शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर भी धरना देकर देर तक यातायात कुछ ठप रखा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे, जिस पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जबकि कमल शर्मा की सोच बेटी मरवाओ, मैं तुम्हारे साथ हूं।
'आरोपी के पक्ष में भाजपा नेता का पुलिस पर दबाव'
अमनदीप कौर के पिता कुलबीर सिंह व भाई मनप्रीत सिंह वासी गांव ढोलेवाला ने बताया कि 12 जनवरी को मोहाली के फेस पांच में गुरमीत सिंह पुत्र मड़ा सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर अमनदीप कौर को गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से गुरमीत के साथी जगतार सिंह और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह व अंग्रेज सिंह को काबू किया।
कुलबीर ने बताया कि मोहाली पुलिस के एसएसपी के मुताबिक जगतार सिंह ने इस घटना को अंजाम देने वाले दस और युवकों के नाम बताए थे। यह भी बताया था कि जगतार ने गुरमीत के साथ मिलकर इस हत्याकांड की योजना बनाई थी। कुलबीर का आरोप है कि भाजपा प्रधान कमल शर्मा के दबाव में पुलिस जगतार सिंह को बचाने के लिए अब कहानी बना रही है कि गुरमीत सिंह व अंग्रेज सिंह को हत्या करने से रोकने के लिए बाकी लोग वहां आए थे।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक जगतार सिंह व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता वो कमल शर्मा के घर के आगे धरना देंगे।
उधर, भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि वो पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस अमनदीप कौर हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।