फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   also many rape in haryana like Badaun gang rape

यहां कई बार हो चुके हैं बदायूं जैसे रेपकांड

Mon, 02 Jun 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jun 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
also many rape in haryana like Badaun gang rape

यूपी के बदायूं जैसे रेपकांड हरियाणा में काफी बार हो चुके हैं। बस फर्क इतना है कि यूपी में वहशियों ने रेप के बाद पीड़िता बहनों की हत्या कर दी, जबकि हरियाणा में रेप के आरोपियों पर कार्रवाई न होने के चलते रेप पीडिताओं ने सुसाइड कर ली।

विज्ञापन


ताजा मामला, बीते दिन ही कैथल में सामने आया। यहां दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता ने रविवार को जहर निगल लिया।

कैथल में सामने आया ताजा मामला

also many rape in haryana like Badaun gang rape

यहां दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता ने रविवार को जहर निगल लिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस की लापरवाही के नाराज गांव तितरम वासियों ने थाने के सामने जाम लगा दिया, जिससे हिसार-चंडीगढ़, कैथल-जींद और कैथल-पानीपत मार्ग घंटों बाधित रहे।

पुलिस ने तितरम थाने को घेरने जा रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरमेल सिंह के आश्वासन के बाद भी लोग नहीं माने और तितरम चौक से खदेड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने कैथल-जींद मार्ग पर जाम लगा दिया।

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने कहा कि वह परिजनों के साथ बीते दस दिन से न्याय के लिए भटक रही है। उसकी सुनवाई नहीं हो रही और उलटे पुलिस कर्मचारी उसे ही धमका रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात पुलिस अधिकारी आरोपियों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एसएचओ सहित एक महिला पुलिस अधिकारी को बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही। न्याय न मिलता देख उसने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मामलों का बयौरा

also many rape in haryana like Badaun gang rape

जून-08: रोहतक थाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाने वाली महिला ने कोई कार्रवाई न किए जाने पर पंचकूला में डीजीपी दफ्तर के सामने जहर खाया।
6 मई-09: आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध गैंगरेप पीड़ित विवाहिता ने रोहतक में आईजी दफ्तर के सामने जहर खाकर जान दी।
7 अक्टूबर-12: जींद जिले के सच्चाखेड़ा में दुष्कर्म के बाद एक दलित किशोरी ने आग लगाकर जान दी।
सितंबर-12: हिसार में दलित किशोरी से 12 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से आहत किशोरी के पिता ने खुदकुशी कर ली।
11 जनवरी-13: सोनीपत के खरखौदा में 17 वर्षीय दलित किशोरी ने गैंगरेप के बाद भी आरोपियों को न पकड़े जाने पर आत्मदाह किया।
23 अप्रैल 2013: हिसार जिले के भैणी अकबरपुर में 17 वर्षीय किशोरी गैंगरेप के बाद लापता हो गई। किशोरी के माता-पिता, दो भाइयों और छोटी बहन ने पुलिस के सवालों से आहत होकर जहर खा लिया। इससे पीड़िता की मां और बहन की मौत हो गई।
14 फरवरी-14: जींद के आसन गांव में कई बार दुष्कर्म के बाद 14 वर्षीय किशोरी ने जहर खाया।
30 अप्रैल-14: गैंगरेप करने वाले दो युवकों की गिरफ्तारी न होने पर जींद के अलेवा गांव में दुखी विवाहिता ने जहर खाया।
वर्ष 2012 के अक्तूबर माह में हरियाणा में गैंगरेप के 12 से ज्यादा मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed