फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All trains cancel for Jammu-Katra and Srinagar

जम्मूतवी-कटरा और श्रीनगर में सभी ट्रेनें रद

Mon, 08 Sep 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 08 Sep 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
All trains cancel for Jammu-Katra and Srinagar

रेल प्रशासन ने बारिश और बाढ़ के चलते जम्मूतवी-कटरा रेल सेक्शन और श्रीनगर में सभी ट्रेनें रद कर दी हैं। इसके अलावा पठानकोट से जोगिंदर नगर के बीच सात ट्रेनें चलती थी जिसमें से अब पांच ट्रेनें बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रेल डिवीजन फिरोजपुर के एडीआरएम महाबीर सिंह ने बताया कि श्रीनगर में 14 सिंतबर तक और जम्मू-कटरा के बीच दस सितंबर तक ट्रेनों की आवाजाही बंद है। ट्रैक सुधरने के बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। सिंह ने कहा कि श्रीनगर में बाढ़ के कारण सभी ट्रेनें बंद हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारिश और बाढ़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेनों की आवाजाही बंद की हुई है। पठानकोट और जोगिंदर नगर तक ट्रेन नहीं चल रही। अधिकारियों का कहना है कि पठानकोट से ज्वालामुखी और जोगिंदर नगर से कांगड़ा तक ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट और जोगिंदर नगर के बीच रोजाना सात ट्रेनें अप-डाऊन थी जिसमें से अब दो ट्रेनें चल रही हैं। वह भी वहीं तक जहां तक ट्रैक सही है। सुबह सात बजे और दोपहर बारह बजे की ट्रेन चल रही है।

बाकी ट्रेनें बंद हैं। इसके अलावा जम्मू-कटरा सेक्शन के बीच जितनी भी ट्रेनें चलती थी, सभी बंद कर दी गई हैं। श्रीनगर में बाढ़ के कारण कोई भी ट्रेन बड़गांव से नहीं चलाई जा रही है।

पठानकोट रूट पर ट्रेनें बंद
भारी बरसात से आई बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को श्रीगंगानगर-बठिंडा रेलवे ट्रैक के किनारे तक बाढ़ का पानी पहुंच गया, जिससे ट्रेनों की गति घटा दी गई है। रेलवे के कर्मचारी लगातार ट्रैक पर गश्त कर नजर रख रहे हैं।


अबोहर से बठिंडा की ओर फाटक नंबर 47-ए के पास ट्रैक के दोनों किनारों पर बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। रेलवे कर्मचारियों ने बोरियों में मिट्टी भरकर रेलवे लाइनों के किनारे लगाई है। लंबी हलके से छोड़े जा रहे बाढ़ के पानी से बल्लूआना में स्थिति और भयंकर होती जा रही है। अबोहर के सीतो रोड बाईपास पर पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जिला उपायुक्त मंजीत सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। बाढ़ की स्थिति पर पल-पल की रिपोर्ट लेने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed