{"_id":"57ee79034f1c1bce4b573c28","slug":"all-india-imam-council-national-president-maulana-umair-iliyasi-statement-on-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आतंकियों के जनाजे की नमाज न पढ़ें इमाम, POK भारत में शामिल हो'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'आतंकियों के जनाजे की नमाज न पढ़ें इमाम, POK भारत में शामिल हो'
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया इमाम काउंसिल अध्यक्ष उमैर इलियासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पार से आए आतंकवादियों के मारे जाने के बाद उन्हें भारत में दफनाने के लिए जगह न दी जाए और न ही कोई इमाम इन आतंकवादियों के जनाजे की नमाज पढ़े। यह बात ऑल इंडिया इमाम कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीफ इमाम मौलाना उमैर इलियासी ने शुक्रवार को कही। वह जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मौलाना उमैर इलियासी ने भारतीय फौजियों की ओर से पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की ओर एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस काम में वह सरकार का समर्थन करते है। सरकार को चाहिए कि आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाई गई इस कार्रवाई को यहीं न रोके, बल्कि इसे पूरी तरह से खत्म कर दे।
सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात के लिए जिम्मेदार वहां के अलगाववादी नेता है। सरकार को अलगाववादियों से बात नहीं करनी चाहिए। वह पाकिस्तान के एजेंट है।

पाकिस्तान के साथ कारोबार और अन्य सेवाएं बंद की जाएं
लुधियाना के शाही इमाम
- फोटो : file photo
मौलाना इलियासी ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान के साथ कारोबार, बस सेवा, रेल सेवा और अन्य सभी काम बंद कर देने चाहिए। पाकिस्तान दोस्ती के काबिल ही नहीं है। ऐसे समय में सभी भारतीय एकजुट है और पाकिस्तान की ओछी हरकतों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि हम भारत के सभी इमामों से अपील करते हैं कि वह किसी भी आतंकवादी के जनाजे की नमाज न पढ़ाएं और न ही उनको दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह दी जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई में शामिल सभी सैनिकों को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए।
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के घर में घुस कर मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बात अच्छी तरह से समझ लें कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान कश्मीर का ख्वाब देखना छोड़ दें। शाही इमाम ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि जिंदा पड़के गए आतंकवादी उस पर मुकदमा चलाने की बजाय उसे चौराहे पर फांसी दे।