फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Akali Sarpanch fired in Marriage party, 1 killed, waiter injured

विवाह समारोह में अकाली सरपंच ने चलाई गोली, एक की मौत, वेटर घायल

Tue, 05 Jul 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Tue, 05 Jul 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
Akali Sarpanch fired in Marriage party, 1 killed, waiter injured
मृतक की फाइल फोटो, फायरिंग मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विवाह समारोह में देर रात अकाली सरपंच और उसके साथी ने चलाई गोली। युवक की मौत, वेटर घायल हो गया। मोगा सब डिवीजन के गांव बुट्टर कलां में रविवार विवाह समारोह में देर रात अकाली सरपंच और उसके साथी ने चलाई गोली। इसमें एक युवक की मौत हो गई। साथ ही एक वेटर घायल हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने सरपंच पर रंजिश के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना बधनी कलां पुलिस ने सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सरपंच जसविंदर सिंह उर्फ छिंदर, सरन सिंह उर्फ सरना, हनी सिंह उर्फ बिज्जू सिंह वासी गांव बुट्टर कलां के रूप में हुई है। मृतक अमनिंदर सिंह का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरविंदर सिंह गांव बुट्टर कलां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उनका भाई अमनिंदर सिंह रविवार रात गांव में परमजीत सिंह की ओर से रखे गए विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। पार्टी में डीजे लगा हुआ था। इस दौरान गांव के सरपंच जसविंदर सिंह (छिंदर सिंह) और उसके साथी सरन सिंह उर्फ सरना ने अपनी 315 बोर राइफलों से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। उनके भाई अमनिंदर सिंह ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन आरोपियों ने रंजिश के चलते उनके भाई को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। फायरिंग में करमजीत सिंह नामक वेटर भी घायल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनका भाई अमनिंदर सिंह आगामी सरपंच का चुनाव लड़ने का इच्छुक था। वह गांव में गतिविधियां चला रहा था। इस बात से आरोपी सरपंच उससे रंजिश रखता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed