{"_id":"7323746e57e27b4cfba128d1666e9180","slug":"akali-leader-naphew-arrest-with-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता का भतीजा पिस्टल, कारतूस समेत अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता का भतीजा पिस्टल, कारतूस समेत अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 05 Nov 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक युवक को पिस्टल, कारतूस, दो खाली खोल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक सीनियर अकाली नेता का भतीजा बताया जा रहा है। अदालत ने पुलिस को उसका एक दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ने सोमवार रात गांव बाकरपुर और दैड़ी के बीच विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी बीच एक युवक आ रहा था, लेकिन नाके को देख वहां से उल्टा भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, 18 कारतूस और अन्य असलाह मिला। पुलिस ने उससे इस संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
युवक की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव बाकरपुर का रहने वाला है। साथ ही सीनियर अकाली नेता का भतीजा बताया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
यूपी से खरीदकर लाए थे असलाह
बेअंत सिंह को पहले भी उसके दोस्त कमलजीत सिंह निवासी कुंभड़ा के साथ अवैध असलाह समेत गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह दोनों यूपी से 35-35 हजार रुपये में असलाह लेकर आए थे।
इससे पहले वे किसी वारदात को अंजाम देते पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में अब दोबारा बेअंत सिंह से पिस्टल और कारतूस बरामद होने पर पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।