फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali leader murdered in moga punjab

मोगा: अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, गोली मारने से पहले मारपीट

Fri, 07 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Fri, 07 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Akali leader murdered in moga punjab
अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
गांव माणूंके में बुधवार देर रात शिरोमणि अकाली दल से संबंधित मौजूदा सरपंच बेअंत सिंह (26) की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की मां सुरिंदर कौर के बयान पर राजिंदर कुमार, कुलदीप सिंह कीपा दोनों निवासी माणूंके और रमन कुमार निवासी बधनी कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रजिंदर कुमार गोगा की बेेअंत सिंह के साथ कथित रंजिश चली आ रही थी। इसके तहत दोनों में वारदात से पहले गाली गलौच और तकरार भी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद सरपंच बेअंत सिंह पर गोलियां दाग दी गईं। बेअंत को गंभीर हालत में निहाल सिंह वाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गोगा की गांव माणूंके में स्पेयर पार्ट, कपड़े का कारोबार है। वहां से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मृतक का जिला पुलिस की गैंगस्टर सूची में नाम’ 

Akali leader murdered in moga punjab
अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
‘मृतक का जिला पुलिस की गैंगस्टर सूची में नाम’ 
थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख ने बताया कि इस केस में नामजद आरोपी और मृतक का जिला पुलिस की गैंगस्टर सूची में नाम दर्ज है। दोनों को एक ही हत्या के केस में जमानत मिली थी। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात मामले दर्ज हैं।

बाघापुराना में बहुचर्चित ज्ञान हत्या कांड में यह दोनों नामजद थे। उनको गिरफ्तारी बाद अदालत में से जमानत मिली हुई है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि बेअंत सिंह गांवों की बेटियों व अन्य समाजसेवी कार्यों के लिए बेहद सहृदय था। वह केवल 23 साल की उम्र में सरपंच बना और दबंग नेता के तौर पर उभरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed