{"_id":"58e642244f1c1b41485b5e82","slug":"akali-leader-murdered-in-moga-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोगा: अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, गोली मारने से पहले मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा: अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, गोली मारने से पहले मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव माणूंके में बुधवार देर रात शिरोमणि अकाली दल से संबंधित मौजूदा सरपंच बेअंत सिंह (26) की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की मां सुरिंदर कौर के बयान पर राजिंदर कुमार, कुलदीप सिंह कीपा दोनों निवासी माणूंके और रमन कुमार निवासी बधनी कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रजिंदर कुमार गोगा की बेेअंत सिंह के साथ कथित रंजिश चली आ रही थी। इसके तहत दोनों में वारदात से पहले गाली गलौच और तकरार भी हुई।
इसके बाद सरपंच बेअंत सिंह पर गोलियां दाग दी गईं। बेअंत को गंभीर हालत में निहाल सिंह वाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गोगा की गांव माणूंके में स्पेयर पार्ट, कपड़े का कारोबार है। वहां से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

‘मृतक का जिला पुलिस की गैंगस्टर सूची में नाम’
अकाली सरपंच की गोलियां मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
‘मृतक का जिला पुलिस की गैंगस्टर सूची में नाम’
थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख ने बताया कि इस केस में नामजद आरोपी और मृतक का जिला पुलिस की गैंगस्टर सूची में नाम दर्ज है। दोनों को एक ही हत्या के केस में जमानत मिली थी। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात मामले दर्ज हैं।
बाघापुराना में बहुचर्चित ज्ञान हत्या कांड में यह दोनों नामजद थे। उनको गिरफ्तारी बाद अदालत में से जमानत मिली हुई है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि बेअंत सिंह गांवों की बेटियों व अन्य समाजसेवी कार्यों के लिए बेहद सहृदय था। वह केवल 23 साल की उम्र में सरपंच बना और दबंग नेता के तौर पर उभरा था।