फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali leader mukhjeet singh heera encounter by punjab police

गैंगस्टर न मिला तो अकाली नेता को मार गिराया

Thu, 18 Jun 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 18 Jun 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
akali leader mukhjeet singh heera encounter by punjab police

अकाली नेता की कार में गैंगस्टर के होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो गैंगस्टर नहीं मिला, अकाली नेता का एनकाउंटर हो गया। घटना अमृतसर के गांव मूदल के पास हुई। मरने वाला अकाली नेता मुखजीत सिंह हीरा वेरका ब्लॉक का प्रधान था।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस मुलाजिमों ने घेरकर हीरा के माथे और छाती पर गोलियां मारी। वहीं पुलिस का दावा है कि उन्हें अकाली नेता की आई-20 कार में एक गैंग के सदस्यों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ही हीरा को रोका और कार्रवाई की गई। हीरा की तरफ से फायरिंग में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार भी घायल हो गया। उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

भतीजी को ट्यूशन से लेने गया था हीरा

akali leader mukhjeet singh heera encounter by punjab police

परिजनों का कहना है कि हीरा के पास पिस्तौल नहीं थी। जबकि मृतक के भाई हरजिंदर सिंह और उसके चाचा ने बताया कि मुखजीत सिंह अपनी भतीजी को ट्यूशन से लेने के लिए शाम सात बजे मूदल बस अड्डे के पास पहुंचा था।

इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियां आईं। दोनों गाड़ियों से वर्दी पहने उतरे लोगों ने मुखजीत पर गोलियां दाग दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक पुलिस का आरोप है कि मुखजीत ने उन पर गोली चलाई, इस पर बचाव के लिए उस पर गोलियां दागनी पड़ीं। गोली लगाने से उनका मुलाजिम राजेश घायल हो गया।

पुलिस कमिश्नर पहुंचे मौके पर

akali leader mukhjeet singh heera encounter by punjab police

घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख और डीसीपी परमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। इस बीच घटना से आक्रोशित अकाली नेता घेराव के लिए देर रात पुलिस कमिश्नर के आवास पर एकत्र होने लगे। हालांकि वहां स्थिति नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। पुलिस कमिश्नर ने आवास पर अन्य अफसरों के साथ बैठक भी की।

अकाली नेताओं ने किया रोड जाम
हीरा की मौत से गुस्साए अकाली नेताओं ने देर रात रोड जाम कर दिया। साथ ही पुलिस कमिश्नर आवास घेरने के लिए वहां एकत्र होने लगे। उधर, अफसरों ने मृतक के परिजनों से मिलकर आरोपी कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के अलावा उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिला। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सका था। वेरका चौकी के इंचार्ज हरिंदर सिंह का कहना है कि हीरा ने भी पुलिस पर गोली चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed