{"_id":"614b0ef88ebc3eb620482c4e","slug":"ahir-college-case-moves-towards-bloody-war-bjp-leaders-brother-beaten-with-iron-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: अब खूनी जंग की ओर बढ़ा अहीर कॉलेज का मामला, भाजपा नेता के भाई को लोहे की रॉड से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: अब खूनी जंग की ओर बढ़ा अहीर कॉलेज का मामला, भाजपा नेता के भाई को लोहे की रॉड से पीटा
Wed, 22 Sep 2021 04:58 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:58 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि संपूर्णानंद गुरुग्राम से प्रेस कांफ्रेंस करने रेवाड़ी आए थे। पहले उन्हें कार में पीटा गया और बाद में बाहर खींचकर मारपीट की गई । हमलावरों में उनके पिता राव गजराज सिंह, भाई व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मूसेपुर और अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती संपूर्णानंद का हाल जानने पहुंचे कैप्टन अजय सिंह यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से अहीर कॉलेज को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बाद बात हिंसा तक आ गई है। बुधवार को अहीर कॉलेज मामले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बिगुल फूंकने आए भाजपा नेता सुनील मूसेपुर के बड़े भाई संपूर्णानंद पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। यह हमला प्रेस क्लब में तब किया गया, जब संपूर्णानंद राव इंद्रजीत के खिलाफ पत्रकार वार्ता करने आए थे।
विज्ञापन
हमला करने वाले कोई और नहीं, बल्कि संपूर्णानंद के ही पिता, भाई और अन्य लोग बताए जा रहे हैं। मामले में कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने राव इंद्रजीत पर भी आरोप लगाए हैं कि हमला उनकी शह पर किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बोले- हत्या की साजिश रची गई
हमलावरों में खुद संपूर्णानंद का छोटा भाई सुनील मूसेपुर भी बताया जाता है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद देर से पहुंची पुलिस ने घायल संपूर्णानंद को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री के धुर विरोधी व अहीर कॉलेज मामले की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि यह तो संपूर्णानंद की हत्या करने की साजिश रची गई थी। बताया जाता है कि संपूर्णानंद गुरुग्राम में रहते हैं और वहां से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने रेवाड़ी आए थे।
विज्ञापन
जब वे सफेद रंग की कार से प्रेस क्लब पहुंचे, तब उनके साथ पहले कार में ही मारपीट की गई और उसके बाद हमलावरों ने बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटा। संपूर्णानंद का आरोप है कि हमलावरों में उनके पिता राव गजराज सिंह, भाई व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मूसेपुर और अन्य लोग शामिल थे। आरोप लगाया कि यह हमला केंद्रीय मंत्री के कहने पर किया गया।
अहीर कॉलेज में करते पीसी लेकिन पहुंच गए प्रेस क्लब
संपूर्णानंद को प्रेस कांफ्रेंस अहीर कॉलेज में करनी थी। क्योंकि प्रेस क्लब को जिला प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया था। बताया गया कि निर्धारित समय 11 बजे संपूर्णानंद अपनी सफेद रंग की कार में मीडिया सेंटर पहुंचे। उनके मीडिया सेंटर पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद उनके पिता राव गजराज सिंह, भाई सुनील मूसेपुर व अन्य साथियों ने हमला बोल दिया।
संपूर्णानंद को पहले कार में जमकर पीटा गया। वे लहुलुहान हो गए तो उनको घसीटकर नीचे उतारा गया। करीब आधे घंटे तक कार में ही बैठाकर संपूर्णानंद को पीटा गया तथा इसके बाद उनको कार से नीचे उतार लिया गया। कार से उतारने के बाद उनको सड़क पर नीचे गिराकर रॉड से मारा गया। इसके बाद हमलावर उनको कार में डालकर दूसरी जगह ले गए। फिलहाल संपूर्णानंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यादव ने घटना को बताया लोकतंत्र की हत्या
अहीर कॉलेज को लेकर पहले से ही मुखर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे प्रेस क्लब पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि संपूर्णानंद के पास अहीर कॉलेज से संबंधित दस्तावेज थे। जिसको लेकर वे प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही राव इंद्रजीत सिंह के इशारे पर उनके साथ यह घटना हो गई। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। सुनील मूसेपुर ने वारदात को अंजाम दिया है। यह सरेआम की गई गुंडागर्दी है।
भाई सुनील ने भीड़ से कहा- आप जाइए, यह हमारा आपसी मामला
संपूर्णानंद पर जैसे ही हमला हुआ, वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सुनील मूसेपुर ने मौजूद लोगों से कहा कि आप सब लोग जाइए, यह हमारे परिवार का आपसी मामला है। संपूर्णानंद ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने छोटे भाई सुनील मूसेपुर के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। संपूर्णानंद ने मोती चौक पर धरना दिया था तथा अपने भाई के खिलाफ ही कई तरह के आरोप लगाए थे।