पाकिस्तान में बिच्छू भेजना चाहते थे पाक एजेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया। एजेंटों के पास मिले डिब्बों में बिच्छू मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वे इन बिच्छुओं को पाकिस्तान भेजना चाहते थे।
घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। एजेंटों को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। पकड़े गए दोनों एजेंट माध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और यहां फिरोजपुर छावनी के एक होटल में पिछले लगभग ग्यारह दिन से रह रहे थे और रोजाना पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला से फोन के जरिए बातचीत कर रहे थे।
पूछताछ दौरान उक्त एजेंटों ने बताया कि फिरोजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जिन्हें पुलिस पकड़ने में जुटी है।
छावनी के एक होटल में रह रहे थे
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि पकड़े गए पाकिस्तानी एजेंट शिव नारायण व अर्जुन भोपाल की तहसील हुजुर गांव शाइस्ता खेड़ी का रहने वाला है। ये दोनों पिछले लगभग ग्यारह दिन से छावनी के एक होटल में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि शिव नारायण के पास पैसे खत्म हो चुके थे। पाकिस्तान में रहने वाली महिला ने मनीग्राम कंपनी के जरिए पैसे भारत में पहुंचाए।
मनीग्राम कंपनी ने बारह हजार रुपये का चेक सीधे होटल के मालिक को भेज दिया। शक होने पर होटल मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिव नारायण व अर्जुन समेत चार लोगों को काबू कर लिया। पूछताछ दौरान में दो व्यक्तियों को छोड़ दिया गया। क्योंकि वह वाहन चालक थे।
जबकि शिव नारायण व अर्जुन को पकड़कर पूछताछ की तो कई अहम खुलासे हुआ। ये दोनों फिरोजपुर के सरहदी क्षेत्र में रहने वाले राजू नाम व्यक्ति के संपर्क में थे। इनके पास से दो डिब्बे मिले जिनमें बिच्छु थे। बिच्छुओं का डिब्बा राजू के जरिए पाकिस्तान में रहने वाली महिला के पास पहुंचाना था। डीएसपी ने बताया कि राजू की धरपकड़ जारी है, परंतु वो फरार है।