रोहतक की रोडवेज बस में फिर छात्रा से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक जिले में बस में छेड़छाड़ की घटना अभी सुर्खियों में बनी हुई है कि ऐसा एक और मामला सामने आ गया है। सिरसा आ रही रोहतक डिपो की बस में कॉलेज छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की सारी हदों को पार दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के एक गांव की निवासी 19 वर्षीय एक युवती फतेहाबाद स्थित कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर को उक्त युवती कॉलेज में सारे पीरियड एटेंड करके फतेहाबाद बस अड्डा पहुंची। रोहतक डिपो की बस एचआर 46-8188 अड्डे में आकर रुकी। रोहतक से सिरसा आ रही इस बस में युवती सवार हो गई। गांव चाहरवाला निवासी विनोद कुमार भी बस में सवार हो गया। इसके बाद विनोद ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने बस चालक के परिचालक कपिल कुमार को बस की अगली सीट पर बैठाने की गुहार लगाई।
परिचालक बात समझ गया और चालक दयानंद को इशारा करके सारी बात समझा दी। परिचालक व चालक ने सहमी छात्रा को अगली सीट पर बैठा दिया। बस जैसे सिरसा अड्डे पर पहुंची तो छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बस अड्डा चौकी पुलिस छात्रा के पास पहुंची और उसके कहने पर आरोपी विनोद को दबोच लिया।
इसके बाद पुलिस ने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। महिला अधिवक्ता पीड़ित छात्रा के बयान लेने बस अड्डा चौकी पहुंची। महिला अधिवक्ता ने एकांत में पीड़िता के बयान दर्ज किए।
सारी हदें लांघ गया था वो
पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि ‘मैं सिरसा जिले के एक गांव की रहने वाली हूं और फतेहाबाद स्थित कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही हूं। मंगलवार सुबह कॉलेज पहुंची और सारे पीरियड एटेंड करके करीब सवा एक बजे फतेहाबाद बस अड्डे पहुंची। गांव चाहरवाला निवासी विनोद कुमार भी फतेहाबाद के एक कालेज में पढ़ता है।
कॉलेज से निकलते ही उक्त युवक उसे इशारे करने लगा और अड्डे तक करता रहा। करीब एक बजकर 20 मिनट पर सिरसा की तरफ जाने वाली रोहतक डिपो की बस अड्डे पर रुकी। बस में काफी भीड़ थी और मैं बस की पिछली सीटों के पास खड़ी हो गई।
शोर मचाया, लोगों ने विनोद को पकड़ा
विनोद भी उसके पीछे बस में चढ़ गया। बस सिरसा की ओर रवाना होते ही विनोद फिर से छेड़छाड़ करने लगा। इज्जत के मारी मैं चुप होकर अपनी जगह खड़ी रही। वह उसके पीछे खड़ा छेड़छाड़ की सारी सीमा लांघता जा रहा था। हिम्मत जुटाकर मैंने अपने पिता को एसएमएस करके छेड़छाड़ के बारे में बताया। बस डिंग मोड पहुंची तो विनोद उससे शारीरिक छेडछाड करने लगा।
मैं बस जल्दी सिरसा बस अड्डे पर पहुंचने का इंतजार करने लगी। करीब दो बजे बस सिरसा अड्डे पर पहुंची, मैं बस से नीचे उतरी तो विनोद ने अश्लील हरकत करने लगा। मैं शोर मचाने लगी और परिसर में मौजूद लोगों ने विनोद को पकड़ लिया। पुलिस वाले भी तुरंत उसके पास पहुंचे और विनोद को हिरासत में ले लिया। ढाई बजे मेरे परिजन बस अड्डा चौकी में आ गए ।
पहले भी करता था छेड़छाड़
पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद कुमार पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई और भरी पंचायत में आरोपी ने माफी मांग ली। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों बाज नहीं आया और मंगलवार को कॉलेज से घर लौटते समय बस में छेड़छाड़ शुरू कर दी।
अदालत ने आरोपी को भेजा जेल
जांच अधिकारी राजविंद्र कौर ने बताया कि पीड़िता के महिला अधिवक्ता समक्ष बयान होने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी गांव चाहरवाला निवासी विनोद कुमार के खिलाफ धारा 354ए/354डी/506 के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सीजेएम बलवंत सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।