{"_id":"6ec4b0a16e0f40d34931df6df3fc38f4","slug":"after-murder-of-wife-and-son-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, बेटे की बेरहमी से हत्या कर जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, बेटे की बेरहमी से हत्या कर जहर खाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने रविवार देर शाम पंजाब के गांव बिशनपुरा में अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतका के भाई गौरव चुघ निवासी सादुलशहर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अनुराधा ने फोन करके बताया था कि उसका पति सुनील कुमार उसे पीट रहा है। वह पंचायत को साथ लेकर उसके घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी बहन और भांजे की मौत हो गई है।
उसने अपने जीजा सुनील पर दोनों को मारने का आरोप लगाया है। इसी दौरान आरोपी सुनील ने जहर निगल लिया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन