दादी को मार खुद भी मरा, चौंका देगा सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने अपनी दादी को जहर देकर मारा, फिर खुद जान दे दी। मरने से पहले सुसाइड नोट में जो बातें लिखीं वो चौंका देने वाली थीं। मामला, पंजाब के डेराबस्सी इलाके का है। गुलमोहर सिटी के फ्लैट नंबर 131 में एक युवक ने अपनी दादी को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी निगल लिया।
ये लिखा था सोसाइड नोट में
वरुण के सोसाइड नोट में लिखा था कि पापा मैं आप सबको छोड़ कर जा रहा हूं। मुझे और नहीं जीया जाता पापा। यहां बहुत घुटन महसूस होती है। मैं चाहता तो बहुत कुछ करता पर कुछ नहीं कर पाया। एक सपना था अपना भी एक घर हो जहां हम सब आराम से रहें और मैं आपकी और मम्मी की सेवा करूं पर मुझे पता है मैं टेंशन देने के अलावा कुछ नहीं कर सकता।
सुसाइड नोट में उसने नशे का शिकार होने का भी जिक्र किया। उसने लिखा कि मेरे जाने का अफसोस न करें। वरुण ने लिखा कि दादी को भी वह अपने साथ ले जा रहा है शायद यहां अच्छे से दादी की सेवा नहीं कर पाया। वहां ऊपर जाकर उनका अच्छे से ध्यान रखूंगा। मैं जानता हूं पापा आप मुझसे बहुत प्यार करते हो पर क्या करूं पापा मैं ठीक नहीं हो पाया और अब आपको और दुख नहीं दूंगा।
पापा आई लव यू मुझे माफ कर देना
युवक वरुण कुमार (21) के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बठिंडा में काम करते हैं। रविवार रात वरुण की मां ने उनको उठाया कि वरुण उलटियां कर रहा है। जिसके बाद जब वह वरुण के पास गए तो वरुण ने खुद को ठीक बताया।
तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद सिविल अस्पताल ले जाने के बाद जब वह नीचे आए तो देखा कि उनकी गाड़ी का टायर पंचर था। उन्होंने शक जताया कि हो सकता है कि वरुण ने ही शायद टायर की हवा निकाल दी हो। इसके बाद वह टायर पंचर हुई गाड़ी लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचे।
जब वरुण का डॉक्टर चेकअप करने लगे तो वरुण ने कहा कि पापा आई लव यू मुझे माफ कर देने मैं जा रहा हूं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको चंडीगढ़ के 32 सेक्टर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं घर में बीमार वरुण की दादी सुशीला देवी (92) वर्षीय की भी मौत हो गई। सुशीला देवी दो वर्षों से बीमार चल रही थी तथा वरुण ही उनको दवाई देता था।