आबरू बचाने को मनचले पर टूट पड़ी ‘मर्दानी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक बस प्रकरण के बाद छात्राओं में इतनी हिम्मत आ गई है कि वे अब मनचलों का मौके पर जवाब देने लगी हैं। ताजा मामला सामने आया सिरसा में। यहां शहर के हुडा चौकी क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लेकिन इस मर्दानी ने युवक की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। जब लोगों को वास्तविकता का पता चला तो उन्होंने भी युवक की धुनाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, हुडा पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि वह सिरसा स्थित एक कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर रही है।
दो दिन पहले अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई। एक युवक ने उससे कहा कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। यह सुनकर वह चकित रह गई, युवक आगे बोला कि वह उसे वो वीडियो दिखाना चाहता है।
लोगों ने भी उसकी जमकर जूतम पैजार की
पीड़िता का कहना है कि उसने फोन काट दिया। वीरवार दोपहर पीड़िता कॉलेज से घर आ रही थी तो रास्ते में उसी अज्ञात नंबर से उसके पास कॉल आई और उस युवक न फिर वीडियो दिखाने वाली बात दोहराई।
पीड़िता ने चेतावनी देकर फोन काटा ही था कि एक युवक उसके पास आया और बोला ‘मैं ही हूं वो’। इतना कहने पर युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इज्जत बचाने के लिए पीड़िता ने हिम्मत से काम लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी।
लोगों ने जब यह देखा तो वे उसके पास आए। पीड़िता ने लोगों से बताया कि यह युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद लोगों ने भी उसकी जमकर जूतम पैजार की।
एकांत में पीड़िता के बयान
पीड़िता ने परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी और लोगों ने हुडा चौकी पुलिस को। चौकी प्रभारी कुंवर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने महिला अधिवक्ता समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। अधिवक्ता ने एकांत में पीड़िता बयान लिए। पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि वह छेड़छाड़ करने वाले को पहली बार देख रही है।
अगर युवक की पिटाई नहीं करती तो वो दोबारा ऐसी हरकत करता। चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवा गए। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।