गंदी हरकत कर छात्रा को खिलाई आईसक्रीम
आइसक्रीम खरीदने आई 5वीं की छात्रा को देख विक्रेता ने मौका पाकर उससे शारीरिक छेड़छाड़ की और आइसक्रीम भी दी। छात्रा ने घर आकर परिजनों को सारी बात बता दी।
आरोपी युवक को पुलिस ने मलोया से दबोच लिया। मामला, चंडीगढ़ का है। पकड़ा गया आरोपी युवक दिनेश्वर मलोया में ही आइसक्रीम बेचता था। सेक्टर 39 थान पुलिस ने दिनेश्वर के खिलाफ शारीरिक छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पकड़ा गया आरोपी बेचता है आइसक्रीम
मलोया निवासी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी आइसक्रीम लेने गई थी। आइसक्रीम बेचने वाले दिनेश्वर ने मौका पाकर बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ की और बाद में आइसक्रीम दे दी।
बच्ची ने दिनेश्वर की हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत मलोया चौकी पुलिस को दी। मलोया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिनेश्वर को पकड़कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।