फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after love marriages MAN suicides

लव मैरिज के पांच महीने बाद ही कर ली खुदकुशी

Mon, 10 Feb 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 10 Feb 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
after love marriages MAN suicides

पांच महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पुलिस प्रताड़ना और पत्नी के धोखे से आहत होकर जहर निगलकर जान दे दी।

विज्ञापन


युवक ने शनिवार देर रात जहर खाया। रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सेक्टर सात के सामने डेरे में रहने वाले अखिल चौहान ने दो पेज के सूसाइड नोट में अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी, उसके परिजनों और एक वकील समेत कई पुलिस अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने हालांकि इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में अखिल के पिता बलवान सिंह ने बताया कि वह एमए अंग्रेजी की पढ़ाई करता था। उसने 10 सितंबर 2013 को सेक्टर-8 की प्रिया वर्मा से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


दोनों ने 12 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने जिस दिन करनाल पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए, उसी दिन युवती के माता-पिता हाईकोर्ट में अपने वकील के साथ पहुंचे और स्टेटमेंट दी कि वे रीति रिवाज से दोनों का विवाह करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अक्टूबर, 2013 को दोनों मैरिज रजिस्ट्रार के पास पहुंचे ही थे कि उनके पास थाना सदर से एक एएसआई का फोन आया और दोनों को थाने बुला लिया गया।

थाने में लड़की के माता-पिता और एक वकील पहले से मौजूद थे। यहां लड़की के परिजनों ने उसे आत्महत्या करने का डर दिखाकर साथ चलने को कहा और बाद में दोनों की अरेंज मैरिज करवाने का आश्वासन भी दिया। लड़की परिजनों के साथ चली गई।

पिता बलवान सिंह चौहान ने बताया कि अखिल शनिवार शाम साढ़े छह बजे कार लेकर निकला। देर रात उनके पास किसी ने फोन किया कि अखिल सेक्टर-13 में मूलचंद अस्पताल के नजदीक कार से बाहर पड़ा है।

वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उन्हें बताया कि अखिल ने जहर खा लिया है। रविवार सुबह करीब पांच बजे अखिल ने दम तोड़ दिया।

ये लिखा है सुसाइड नोट
अखिल की जेब से मिले सूसाइड नोट में लिखा है, ‘मैं अखिल चौहान, मैं बहुत परेशान हूं। मेरे को परेशान कर रखा है। मेरी पत्नी प्रिया वर्मा ने उसके पिता विजय वर्मा, स्नेह वर्मा, एएसआई रामभजन वर्मा, वकील सुमेर मोहनचंद वर्मा, राहुल वर्मा, इंस्पेक्टर मनोज वर्मा, इन्होंने मेरे को बहुत ज्यादा परेशान कर दिया है।

जिसके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के ये सब जिम्मेदार हैं। इनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। लव मैरिज करना गुनाह नहीं है। मेरी मौत के जिम्मेदार ये सब हैं।’

दूसरे पेज में अखिल ने लिखा, ‘इनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसमें एसएचओ अजीत राम, एसपी शशांक आनंद, अजय वर्मा प्रिया का चाचा, अजय वर्मा, एससी मोहन वकील, रामभजन वर्मा, राहुल वर्मा, स्नेह वर्मा, प्रिया वर्मा, मनोज वर्मा जिम्मेदार हैं।


इनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मेरी आत्महत्या करने के कारण ये सब हैं। इन्होंने मुझे बहुत परेशान कर दिया है, जिसके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं।’

तीन पर केस, परिजनों का हंगामा
पुलिस ने पहले इस मामले में तीन लोगों वकील एससी मोहन वर्मा, लड़की के पिता विजय वर्मा और थाना सिविल लाइन के एएसआई रामभजन वर्मा को नामजद किया है, जबकि सुसाइड नोट में दस लोगों के नाम थे। इस पर अखिल के परिजनों ने अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed