{"_id":"6ac996d1604ca26aa2f88eef1f6d03d4","slug":"after-home-dispute-couple-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी कलह में नवविवाहित दंपति ने उठाया भयावह कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी कलह में नवविवाहित दंपति ने उठाया भयावह कदम
ब्यूरो/अमरउजाला, जलालाबाद,फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 01 Sep 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं मिटी थी कि आपसी कलह में नवविवाहित दंपति ने उठाया भयावह कदम। दरअसल बस्ती भूम्मण शाह निवासी पति-पत्नी ने घरेलू क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। हादसे में पति कुलदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी कमलजीत कौर (24) की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस्ती भूम्मण शाह के कुलदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह व उसकी पत्नी कमलजीत कौर (24) जिसकी शादी करीब 2 महीने पहले हुई थी।
दोनों के बीच आपसी घरेलू कलेश चलता रहता था और इसी कारण ही दोनों ने सोमवार रात को घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इस बारे जब उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला तो उन्होंने स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। डाक्टरों ने कुलदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया और पत्नी कमलजीत कौर की हालत गंभीर होने के कारण गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही ए.एस.आई. लाल जीत पुलिस पार्टी समेत पहुंच गए और मृतक कुलदीप सिंह के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन