फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after engagement couple swallowed poison

पहले सगाई की फिर प्रेमी जोड़े ने निगला जहर

Sat, 21 Jun 2014 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 21 Jun 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
after engagement couple swallowed poison

सगाई के एक दिन बाद प्रेमी जोड़े ने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। युवती एक निजी अस्पताल में भरती है जबकि युवक सिविल अस्पताल में दाखिल है। शुक्रवार को ही दोनों की सगाई हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाल कुर्ती की युवती का गुरप्रीत सिंह के साथ प्रेम था। शुक्रवार को दोनों पक्षों की सहमति से छावनी के एक मैरिज पैलेस में सगाई भी हो गई। लेकिन शनिवार सुबह दोनों ने जहरीली गोलियां निगल ली।
विज्ञापन


दोनों की तबीयत खराब हो गई। लड़की को एक निजी अस्पताल में जबकि लड़के को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के वालों ने शादी में चार लाख रुपये की मांग की। न देने पर शादी तोड़ने की धमकी भी दी।

इस कारण लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की। गुरप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि लड़की वालों ने धक्के के साथ उनके लड़के के साथ सगाई की है। दोनो पक्षों ने लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed