फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After debate, the beaten man, 32 thousand were robbing absconding

बहस के बाद युवक को पीटा, 32 हजार लूटकर हुए फरार

Sun, 29 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
After debate, the beaten man, 32 thousand were robbing absconding
FIGHT - फोटो : Demo Pic
रामदरबार में 7-8 युवकों ने बहस के बाद दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित से 32 हजार रुपये भी लूट लिए। सेक्टर-31 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहाली बलौंगी निवासी प्रकाश दीप ने रामदरबार के बंटी व उसके 6-7 साथियों पर उसको व उसके दोस्त पर हमला कर लूट करने का आरोप लगाया है। प्रकाश दीप रामदरबार में गाड़ी चलाता है। वीरवार रात वो और उसके दो दोस्त बारिश से बचने के लिए एक टेंट में चले गए। वहां पर बंटी पहले से खड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद बंटी अपने अन्य साथियों के साथ लोहे की रॉड व डंडो के साथ वहां पहुंचा और प्रकाश दीप व उसके दोस्त अमनदीप को हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बंटी पर आरोप लगाया कि मारपीट करने के बाद वह उसकी जेब से 32 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर मारपीट की सूचना दी । मौके पर पहुंची पीसीआर घायलों को जीएमसीएच-32 लेकर गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयाने के आधार पर बंटी व उसके साथियों के खिलाफ  केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed