{"_id":"230c2b834413abf2ff5f992c6fc91462","slug":"after-daughter-bearth-left-her-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी भी मां, बेटी हुई तो अस्पताल में ही छोड़ गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसी भी मां, बेटी हुई तो अस्पताल में ही छोड़ गई
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ कर फरार हुई मां के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहाली की रहने वाली शारदा को लेबर पेन होने पर 12 दिसंबर को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया था। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था।
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि बच्ची को जन्म देने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गई। 16 दिसंबर को बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई।
अस्पताल ने कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव को मार्चरी में रखवा दिया। वीरवार तक कोई भी शव लेने के लिए नहीं आया तो अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना सेक्टर-34 पुलिस को दी।
पुलिस ने आला अधिकारी की मंजूरी के बाद मोहाली की रहने वाली महिला शारदा के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि डॉ. अजय कुमार की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।