{"_id":"ac647e1124fa825860a1399ff1c1dd00","slug":"after-cheating-get-second-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा था पर दूसरी लाया, गर्भवती कर 'भगाया'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा था पर दूसरी लाया, गर्भवती कर 'भगाया'
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 16 Jan 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पहले से शादीशुदा था पर ससुराल वालों ने झूठ बोल उसकी शादी रचा दी। गर्भवती होते ही उसे घर से निकाल दिया गया। मामला, पंजाब के पठानकोट शहर में सामने आया। पीड़ित विवाहिता ने इंसाफ के लिए एसएसपी पठानकोट की शरण ली है।
विज्ञापन
पठानकोट निवासी विवाहिता ने एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी विजय कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी चक्की हरियाल (थाना मामून) के साथ हुई। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विवाहिता के मुताबिक, कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसे पता चला कि उसके पति पहले से शादीशुदा हैं। तलाक भी नहीं हुआ है। करीब 15 दिन पहले पति की पहली पत्नी आई और कहने लगी ये घर उसका है। जब उन्होंने उस महिला का विरोध किया तो उनके पति विजय कुमार, सास शिंदो देवी, ससुर हरबंस लाल, चाचा ससुर ध्यान चंद ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उन्हें गर्भावस्था में घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं ससुराल वालों ने दोबारा आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मायके लौटी तो एसएसपी पठानकोट से गुहार लगाई कि उसके ससुराल पक्ष पर बनती कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अगर उन्हें कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उसका जिम्मेदार ससुराल पक्ष होगा।