{"_id":"50f4e05168a26e76d2c2665dd9b11af0","slug":"after-accident-truck-driver-burned-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब देख्ाते रहे, वो जिंदा जल गया ट्रक के अंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब देख्ाते रहे, वो जिंदा जल गया ट्रक के अंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा (सिरमौर)
Updated Mon, 31 Mar 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पांवटा-कालाअंब पर माजरा के समीप ट्रक चालक स्टेयरिंग पर जिंदा जल गया।
विज्ञापन
रविवार को रेत से भरा ट्रक पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक अमजद खान सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया।
पेड़ से टकराने की वजह से ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। हादसे में ट्रक से निकलने में नाकाम चालक जिंदा जल गया।
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के 4.30 बजे ट्रक (एचआर-37 सी-5886) पांवटा से रेत-बजरी भरकर नाहन की तरफ जा रहा था। माजरा नया गांव के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
इसके बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। इस दौरान चालक अमजद खान (22) निवासी गांव सुल्तानपुर, थाना रायपुर रानी, जिला पंचकूला (हरियाणा) सीट व स्टेयरिंग के बीच में बुरी तहर फंस गया और ट्रक से बाहर निकलने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
उधर से जा रहे किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस, फायर स्टेशन व माजरा पुलिस को दी। लेकिन जब तक माजरा से एंबुलेंस, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पातीं, तब तक चालक की झुलसकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन