{"_id":"34b5e3572841b8d0e4883e525dfea613","slug":"after-15-days-case-filled-of-theft-of-rs-3-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद पौने 3 लाख रुपये चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 दिन बाद पौने 3 लाख रुपये चोरी का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 15-24 के डिवाडिंग रोड पर कार से पौने तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने के मामले की रिपोर्ट सेक्टर 11 पुलिस ने 15 दिन बाद दर्ज की है। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद वीरवार को अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले माह रात में करीब 10.30 बजे सेक्टर 44 निवासी संजीव शर्मा सड़क पर गाड़ी का पंचर टायर बदल रहे थे। तभी दो अज्ञात लड़के आए और बोले की बोनट से तेल लीक हो रहा है। जैसे ही संजीव तेल लीक देखने के लिए बोनट के पास आए तो दूसरा लड़का गाड़ी से नोटों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन
जिसके कुछ देर बाद दूसरा लड़का भी वहा से निकल गया। पीड़ित के मुताबिक लड़कों की उम्र करीब 15-16 साल की थी। पुलिस ने बताया कि संजीव शर्मा शराब के ठेको से रुपयों की कलेक्शन कर के आ रहा था।
विज्ञापन