फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Addictive and fun was to steal vehicles seized 9

नशे की लत व मौज मस्ती के लिए करता था चोरी, 9 वाहन बरामद

Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Addictive and fun was to steal vehicles seized 9
arrest - फोटो : demo pic

शहर में पार्किंगों से दुपहिया वाहनों की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 09 स्कूटर व मोटरसाइकिलें बरामद किया है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान कांसल निवासी राम कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रामकुमार को शुक्रवार रात सेक्टर-25 स्थित डेंटल कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


जिसके बाद पूछताछ कर आरोपी से चार एक्टिवा, चार मोटरसाइकिलें और एक एलएमएल वेस्पा स्कूटर बरामद किया गया है। सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज रोहताश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस टीम के साथ सेक्टर-25 डेंटल कॉलेज के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में सेक्टर-25 की तरफ से रामकुमार एक्टिवा लेकर आया तो पुलिस ने उसे रोक कर कागजात मांगे। राम कुमार कागज न दिखाने को लेकर बहाने बनाने लगा। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक्टिवा सेक्टर-25 से चोरी किया था। पुलिस ने रामकुमार को हिरासत में ले पूछताछ की तो उसने बताया कि नशे की लत व मौज मस्ती शहर की पार्किंग से वाहनों की चोरियां करता था। 


पुलिस ने बताया कि राम कुमार की गिरफ्तारी से सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के तीन वाहनों की चोरी के मामले सुलझ गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में और भी मामले सुलझेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed