{"_id":"ed2660077c1c495b52c68a6d30309ddd","slug":"activa-rider-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-39 में किराए के मकान में रहने वाला पूर्ण सिंह सेक्टर-17 स्थित काम करता था। 18 जुलाई की देर रात करीब 12 बजे वह साथी सुरेंद्र सिंह के साथ एक्टिवा से घर लौट रहा था।
सेक्टर-39/40 की विभाजित सड़क के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें देख लिया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। लेकिन तब तक ऑटो चालक मौके से फरार हो गया था।
पीसीआर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां 30 वर्षीय पूर्ण सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।