फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack victim, threatening to kill her

पैरोल पर आया आरोपी, तेजाब पीड़िता को दे रहा जान से मारने की धमकी

Sat, 05 Aug 2017 10:06 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sat, 05 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
acid attack victim, threatening to kill her
Acid Attack - फोटो : Demo Pic
जेल से पैरोल पर बाहर आए आरोपी से तेजाब पीड़िता को जान का खतरा है। पीड़िता ने आरोपी की पैरोल रद्द करवाने के लिए एसएसपी कपूरथला से गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस इसे लेकर सीमा विवाद में उलझी हुई है। पुलिस की यह उलझन पीड़िता पर भारी पड़ रही है क्योंकि आरोपी पीड़िता और गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। एसएसपी ने एसएचओ सिटी को दो दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा, लेकिन अभी तक रिपोर्ट का कोई अता-पता नहीं है। 
विज्ञापन


एक अगस्त को पीड़िता नीटा ने एसएसपी कपूरथला संदीप को लिखित शिकायत दी। इसमें उसने कहा कि तीन साल पहले 15 जुलाई 2014 को परमजीत सिंह निवासी मंगतराम निवासी खैड़ा दोनां ने उस पर मार्कफेड के पास सुबह स्कूल जाते समय तेजाब डाल दिया था। वह झुलस गई थी और उसका काफी लंबे समय तक उपचार चला था। थाना सिटी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने परमजीत को दोषी मानते हुए 15 साल की साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जेल में था। इस समय वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाहर आते ही आरोपी ने उसे और गवाहों को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी है। दो-तीन बार तो उसका पीछा भी किया गया है। उसे आरोपी से जान का खतरा है इसलिए उसकी पैरोल रद्द करके उसे वापस जेल भेजा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के अंदर से भी दीं धमकियां

acid attack victim, threatening to kill her
जेल के अंदर से भी दीं धमकियां
पीड़िता ने बताया कि पैरोल पर आने से पहले आरोपी ने मई में जेल के अंदर से भी उसे फोन पर धमकियां दी कि वह उसे और गवाहों को जान से मार देगा। इस बारे में लिखित शिकायत उसने थाना सिटी की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अब आरोपी पैरोल पर बाहर आकर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। अब पुलिस पैरोल रद्द करने की शिकायत पर भी हदबंदी में उलझी हुई है। एसएसपी ने एक अगस्त को मिली शिकायत की रिपोर्ट दो दिन में देने के लिए एसएचओ सिटी की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट का कोई पता नहीं है।

शिकायत सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ को भेजी है, वहीं पैरोल रद्द करवाएंगे।
-जतिंदरजीत सिंह, एसएचओ सिटी

हमारे पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है।
सर्बजीत सिंह, एसएचओ, थाना सुल्तानपुर लोधी 

शिकायत मिली है। थाना सिटी से दो दिन में रिपोर्ट मांगी थी। अभी तक आई क्यों नहीं, पता करता हूं। नियमों के अनुसार आरोपी की पैरोल रद्द करके उसे जेल वापस भेजा जाएगा।
-संदीप कुमार शर्मा, एसएसपी कपूरथला 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed