फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on wife, dead

पत्नी के मुंह में उड़ेल दी तेजाब से भरी बोतल

Mon, 09 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(यमुनानगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(यमुनानगर) Updated Mon, 09 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
acid attack on wife, dead

घरेलु विवाद के बाद मायके में रह रही विवाहिता को उसके पति ने जबरदस्ती तेजाब पिला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला दिवस के एक दिन पहले घटी यह खौफनाक वारदात हरियाणा के यमुनगर जिले के जगाधरी के गांव हरनौली की है।

विज्ञापन


गांव हरनौली निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बहन कुसुम की शादी फरवरी, 2009 में गांव आहलुवाला निवासी देसराज के साथ हुई थी। हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ महीने के बाद ही उसके जीजा देसराज ने कुसुम को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पंचायती तौर पर भी इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन मामला सुलझने के बजाय बढ़ता चला गया। जीजा ने शराब पीकर कुसुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि करीब एक महीने पहले देसराज ने कुसुम को घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके हरनौली आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ सो रहा 4 साल का बेटा यश भी झुलस गया
रविंद्र के अनुसार शनिवार रात को उसकी बहन कुसुम, मां लीलावती, पिता रोशन लाल घर के एक कमरे में सो रहे थे। रात को करीब दो बजे जीजा देसराज अपने चाचा सतपाल के साथ बाइक पर सवार उनके घर आया। जीजा के हाथ में तेजाब से भरी एक बोतल थी। जिस कमरे में कुसुम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी, उसका जीजा तेजाब से भरी बोतल लेकर वहां पहुंचा।

सो रही बहन की चादर हटाई और जबरदस्ती मुंह में तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दी। इस दौरान बहन के साथ सो रहे चार साल के बेटे यश के मुंह पर भी तेजाब गिर गया जिस कारण उसका मुंह भी झुलस गया। मुंह में तेजाब डालने के बाद जब कुसुम चिल्लाई, तो परिवार के सभी लोग नींद से जाग गए। पिता रोशन लाल ने देसराज को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन देसराज उन्हें धक्का देकर घटनास्थल से फरार हो गया।

इस तरह कुसुम भी चढ़ गई तेजाब की भेंट

acid attack on wife, dead

वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में कुसुम तथा उसके चार साल के बेटे यश को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन कुसुम की गंभीर हालत के मद्देनजर परिजन उसे शहर के अन्य प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस जगाधरी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लिया। रविवार सुबह यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।

दो लोगों पर केस दर्ज

सदर जगाधरी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि मृतका के पिता रोशन लाल की शिकायत पर उनके दामाद गांव आहलुवाला निवासी देसराज (मृतका का पति) तथा सतपाल (मृतका का चाचा ससुर) के खिलाफ हत्या तथा दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मृतका के परिजनों के मुताबिक देसराज द्वारा दहेज मांगने का मामला जब पंचायती तौर पर नहीं सुलझा, तो वुमन सेल की शरण ली और एक शिकायत वुमन सेल को दी जिसकी अभी जांच चल रही है। मृतका के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि उसका जीजा देसराज जगाधरी की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। वहीं सदर थाना प्रभारी ज्ञानचंद का कहना है कि मृतका के परिजनों ने वुमन सेल में जो शिकायत दी थी, उसकी भी पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।

पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले बिक रहा तेजाब
सरेआम तेजाब की बिक्री पर सरकार ने रोक लगा रखी है, बावजूद इसके ट्विनसिटी की गली मोहल्लों में तेजाब की ब्रिकी धड़ल्ले से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed