{"_id":"41c1dc35171425145808d85569f5f14e","slug":"acid-attack-on-state-level-woman-player-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट लेवल महिला खिलाड़ी पर तेजाब फेंका, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट लेवल महिला खिलाड़ी पर तेजाब फेंका, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, काहनूवान (गुरदासपुर)
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं का पेपर देकर घर लौट रही राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ी राजविंदर कौर पर बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक दिया। इससे राजविंदर बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गुरदासपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन इलाज के लिए उसे अमृतसर के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती राजविंदर ने बताया कि बुधवार शाम वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) काहनूवान से पेपर देकर घर लौट रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने करीब आकर उस पर तेजाब उड़ेल दिया। युवकों ने कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। हमले के बाद राजविंदर की चीखें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
होनहार खिलाड़ी है राजविंदर
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल काहनूवान के प्रिंसिपल सुखजिंदर सिंह संधू ने बताया कि राजविंदर कौर प्रतिभावान खिलाड़ी है। वह राज्य स्तर पर डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, नेटबॉल में बढ़िया प्रदर्शन कर चुकी है।