फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on nine ladies in land dispute at kapurthala

कपूरथला एसिड अटैक: महिलाओं पर तेजाब फेंकने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Tue, 27 Dec 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 27 Dec 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
acid attack on nine ladies in land dispute at kapurthala
तेजाब फेंकने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
गांव बहुई की पंचायती जमीन पर अपना-अपना हक जताने के लिए तेजाब डालने की घटना के लिए जिला पुलिस ने गांव के ही एक परिवार को आरोपी ठहराया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति, सास, मौसा सुसर, बेटी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके चार लोगों की गिरफ्तारी दिखा दी है। पुलिस अज्ञात आरोपी और तेजाब बेचने वाले की भी शिनाख्त में जुटी  हुई है। उधर, थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी महिला की शिकायत पर धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली की पुलिस ने गांव बहुई के सरपंच विनोद कुमार के बयान पर आरोपी महिला राजविंदर कौर, उसके पति निर्मल सिंह, सास रतन कौर और 12 साल की बेटी लवप्रीत समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। निर्मल सिंह को पुलिस ने सोमवार को ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार  को आरोपी राजविंदर कौर, उसकी सास रतन कौर और मौसा ससुर जसविंदर कौर की गिरफ्तारी दिखा दी गई। 12 साल की लड़की लवप्रीत कौर की हालत को देखते हुए उसका अभी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहां पर पुलिस तैनात है। अब तक पुलिस को तेजाब कहां से आया और किसने बेचा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी महिला की बेटी झुलसी महिलाओं के साथ उपचाराधीन

acid attack on nine ladies in land dispute at kapurthala
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक - फोटो : File Photo
डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस मामले में छठे आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस अलग-अलग जगह पर छापामारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर आरोपी महिला राजविंदर कौर की शिकायत पर भी थाना कोतवाली में धारा 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच का दौर शुरू कर  दिया गया है। इसके अलावा एसिड अटैक में झुलसी मनरेगा कर्मियों, गांव की एक अन्य महिला का सिविल अस्पताल कपूरथला और सरपंच की पत्नी का जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

गांव में कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कार्य कुछ देर रोकने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया है। सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि सुबह काम चल रहा था लेकिन बाद में रोक दिया गया। कागजात दिखाने के बाद दोबारा से काम शुरू करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि गांव का एक ही परिवार विकास के कामों में अड़ंगा लगाता आ रहा है। उसने तो बेवजह झूठे केस भी उन पर दायर कर रखे हैं। बीते दिनों कपूरथला में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन कार्यक्रम में उक्त महिला से बचाने की फरियाद लेकर गए थे। गांव के लोगों के साथ उन्होंने सीएम के समक्ष पूरा मामला रखा। इस पर उन्होंने एसएसपी को  हिदायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed