{"_id":"5bb0e5fc867a554f177030ee","slug":"acid-attack-on-man-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः साथी को छुड़ाने के लिए लुटेरे ने एक शख्स पर फेंक दिया तेजाब, 45 फीसदी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः साथी को छुड़ाने के लिए लुटेरे ने एक शख्स पर फेंक दिया तेजाब, 45 फीसदी झुलसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन छीनने के दौरान पकड़े गए साथी को छुड़ाने के लिए लुटेरों ने एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। मामले में पीड़ित लगभग 45 फीसदी झुलस गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तेजाब पीड़ित के चेहरे व बाजू पर गिरा। घटना हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रात साढ़े आठ बजे घटी। सिविल अस्पताल के चमड़ी विशेषज्ञ डॉ. नवीन सेठी के अनुसार पीड़ित की हालत नाजुक है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी संतपाल ने बताया कि वह बजाज डेयरी पर नौकरी करता है। रात को आठ बजे डेयरी पर काम खत्म करने के बाद पैदल ही मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर लौट रहा था। जब वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी की ओर जाती सड़क पर पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश उससे उसका मोबाइल छीनने लगे।
इसी बीच धक्का-मुक्की के दौरान उसने एक लुटेरे को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसे बचाने के लिए दूसरे लुटेरे ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे उसका चेहरा और बाजू बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां पर काम की तलाश में आया था। उसे फिरोजपुर में रहते हुए 15 साल हो गए है।
विज्ञापन
बजाज डेयरी के मालिक व भाजपा जिला प्रधान देविंदर बजाज ने कहा कि पिछले 15 साल से संतपाल उनके पास काम कर रहा है, घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस पीड़ित का बयान लेने के लिए नहीं पहुंची है। थाना सिटी पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।