{"_id":"585e19ec4f1c1b3d77e39b5e","slug":"acid-attack-on-girl-at-bhiwani-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा और युवती पर फेंक डाला तेजाब, ऐसे रची खौफनाक साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसा और युवती पर फेंक डाला तेजाब, ऐसे रची खौफनाक साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Dec 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में लड़की पर फेंका गया एसिड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक घर में घुसा और सो रही युवती पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। युवक ने खौफनाक साजिश रची और शातिर तरीके से घर में घुसा। घटना हरियाणा के भिवानी की है। दिनोद गांव में अल सुबह घर में सोई युवती पर अज्ञात युवक एसिड फेंक कर फरार हो गया। युवती चिल्लाई तो घर के दौड़े। गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती का चेहरा पूरा झुलस गया है वहीं गर्दन, छाती भी झुलस गई है। चिकित्सक के अनुसार युवती 20 फीसदी तक झुलस गई है। पुलिस ने युवती के बयान कलमबद्ध कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। वारदात सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। शहर के साथ सटे गांव में एक 19 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी। पिता जल्दी उठकर टहलने गए थे और दरवाजा खुला था।
इसी दौरान एक युवक घर में घुसा और युवती के चेहरे के पास से रजाई हटा एसिड डाल दिया। एसिड डलते ही युवती चिल्लाई। शोर सुनकर साथ दूसरी चारपाई पर लेटी मां आ गई। इसी दौरान हमलावर युवक फरार हो गया। युवती की मां पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में करीब दो घंटे से ज्यादा चले उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

किसी से भी रंजिश से किया इंकार
हरियाणा के भिवानी में लड़की पर फेंका गया एसिड
युवती ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर के कमरे में सोई हुई थी। अचानक कोई आया और उसकी रजाई हटाकर कुछ डाल दिया। जिससे उसे बहुत जलन हुई। उसने युवक का हाथ पकड़ा। उसकी कलाई पतली थी। मगर अंधेरा होने के कारण वह चेहरा नहीं देख पाई।
मां ने बताया कि युवती के पिता सुबह उठकर टहलने चले गए थे। वह जाग तो गई थी लेकिन चारपाई पर ही लेटी थी। इसी दौरान पास की चारपाई से उसकी बेटी की चिल्लाने की आवाज आई। अंधेरा होने के कारण वे किसी को नहीं देख पाए। उनकी गांव में किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है।
योजनाबद्ध तरीके से बल्ब हटाकर की वारदात
एसिड अटैक की घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। घर के दरवाजे बंद रहते हैं। हमलावर ने ऐसा वक्त चुना, जब युवती के पिता सैर करने गए। लगता है, हमलावर ताक में था। आरोपी ने सबसे पहले घर के बाहर लगे बल्ब को उतारकर अंधेरा कर दिया। फिर घर में घुसकर कमरे में जल रही लाइट को बंद कर दिया। जिससे घर में पूरा अंधेरा हो गया।
जिस कारण वह वारदात को अंजाम देकर आसानी से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गली से भागते समय एक युवक ने आरोपी को देखा भी। युवक ने परिजनों को बताया कि आरोपी युवक ने काला शॉल ओढ़ रखा था, मुंह ढका हुआ था और सफेद पायजामा पहने हुए था।
युवती पर एसिड अटैक की शिकायत आई है। युवती के बयान कलमबद्ध किए है। किसी ने आरोपी को नहीं देखा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- नरेंद्रपाल, इंस्पेक्टर, एसएचओ, सदर थाना