{"_id":"572c7dc44f1c1bf2285ccea2","slug":"acid-attack-acid-attack-warning-bathinda-punjab-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को धमकी, शादी कर लो, नहीं तो चेहरे पर एसिड फेंक दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को धमकी, शादी कर लो, नहीं तो चेहरे पर एसिड फेंक दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 07 May 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इंकार करने पर युवक ने छात्रा से न केवल मारपीट की, बल्कि चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। घटना पंजाब के बठिंडा का है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी गगनदीप सिंह निवासी गांव रुड़की जिला मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के पिता के अनुसार उनकी बेटी जिले की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। वह वहीं पर हास्टल में रहती है। इस दौरान उसी के कॉलेज में पढ़ चुके आरोपी युवक गगनदीप सिंह के साथ उनकी बेटी की जान पहचान हो गई थी। बीती 4 मई को जब उनकी बेटी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में गई तो वहीं पर आरोपी युवक आ गया।
उन्होंने बताया कि वह उनकी बेटी को शादी के लिए कहने लगा जब युवती ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने तैश में आकर अन्य छात्रों के सामने युवती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी अन्य लड़के के साथ शादी की तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित किया। थाना तलवंडी पुलिस के एएसआई कृष्ण सिंह का कहना है कि उन्होंने पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।