फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accussed of threaten to blow up stations Arrested from Bhiwani

कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी भिवानी से गिरफ्तार, कई खुलासे होने की उम्मीद

Fri, 05 Apr 2019 02:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Apr 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accussed of threaten to blow up stations Arrested from Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

 रेलवे कंट्रोल रूम में एक अप्रैल को फोन कर विभिन्न स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे भिवानी से बीती रात काबू किया। उसकी पहचान शेख सलाउद्दीन (45) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार वह भागने की फिराक में था। आरोपी को गुरुवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


आरोपी किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है या सुरक्षा एजेंसियों के साथ अप्रैल फूल के दिन उसने भद्दा मजाक किया, यह पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। रिमांड के दौरान इसका पूरी तरह से खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल अभी आरोपी से पुलिस ज्यादा कुछ उगलवा नहीं सकी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी आरपीएफ कंट्रोल में फोन करने के बाद अंबाला से फरार हो गया था।
विज्ञापन


मगर, पुलिस को एक मोबाइल नंबर ट्रेस हुआ था, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। बताते हैं कि बीते बुधवार को पुलिस को कुछ जानकारी मिली। इसके बाद मामले की जांच कर रही सीआईए की एक टीम तुरंत भिवानी रवाना हुई, जहां से आरोपी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी ने इससे पहले भी क्या अलग-अलग स्थानों पर धमाकों की धमकी दी थी, क्या वास्तव में उसके तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े हैं, यदि ऐसा है तो वह किस संगठन से जुड़ा है। इसके अलावा कई अन्य सवाल भी है जिनका खुलासा होना अभी शेष है। 

यह था मामला 

आरोपी ने 1 अप्रैल को आरपीएफ कंट्रोल नंबर पर फोन करके अंबाला कैंट के अलावा जालंधर, जम्मू, पटना और दरभंगा आदि रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी जिस नंबर से आई थी उस नंबर को पुलिस ने जांच में ट्रेस कर लिया था। यह नंबर बिहार निवासी एक महिला के नाम था।

मगर आरोपी ने धमकी देने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह धमकी भरी कॉल अंबाला से ही की गई थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा हैं और वह स्वयं को ऐसे दर्शा रहा है, जैसे कि वह कोई मानसिक रोगी हो।  

पूर्व में अंबाला में पकड़े गए संदिग्ध 
अंबाला में पूर्व में कई संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं, जिनमें पाकिस्तान के जासूस भी शामिल हैं। अंबाला में एयरफोर्स, सेना और रेलवे मंडल है, जो कि दुश्मन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां की जानकारी जुटाने का प्रयास रहता है। कुछ वर्ष पहले भी सेना ने सैन्य क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा था, जिसके पास से दूरबीन, नक्शे और अन्य सामान बरामद किया गया था। 

स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को सूचना के आधार पर भिवानी से पकड़ा गया है। उसे दस दिन के रिमांड पर लिया गया है और इस दौरान उससे पूछताछ कर मामले में जानकारियां जुटाई जाएंगी। - सुलतान सिंह, डीएसपी, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed