{"_id":"68ed24d0229fa98a490303c5","slug":"accused-who-burnt-effigy-of-ravana-in-chandigarh-arrested-after-13-days-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में रावण का पुतला जलाने वाला गिरफ्तार: 13 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी ने बताया क्यों किया ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में रावण का पुतला जलाने वाला गिरफ्तार: 13 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी ने बताया क्यों किया ऐसा
Mon, 13 Oct 2025 09:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:42 PM IST
सार
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दशहरा से पहले रावण का पुतला जलाने के मामले में 13 दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-30बी निवासी अतुल कुमार है।
विज्ञापन
एक अक्तूबर की रात रावण के पुतले को लगाई थी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित आरबीआई कॉलोनी के पास ग्राउंड में दशहरा (2 अक्तूबर) से एक दिन पहले रात के समय खड़े किए गए रावण के पुतले को अज्ञात आरोपियों ने आग के हवाला कर दिया था। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रावण के पूतले को एक नहीं बल्कि दो आरोपियों ने आग लगाई थी।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दशहरा से पहले रावण का पुतला जलाने के मामले में 13 दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-30बी निवासी अतुल कुमार है। पुलिस को उसके पास से एक कमानीदार चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अतुल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस, मारपीट, छेड़छाड़ समेत 9 केस दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल पहले इसी क्लब के सदस्यों के साथ रामलीला में झगड़ा हुआ था। पुरानी रंजिश के तहत उन्होंने माचिस से पुतले में आग लगाई। पुलिस आरोपी मोनू की तलाश भी कर रही है जो सेक्टर 30 का रहने वाला है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता चंदन, जो अश्वनी बाल ड्रामेटिक क्लब के प्रमुख हैं, ने बताया कि दशहरा कार्यक्रम के लिए सेक्टर-30 मैदान में तीन पुतले लगाए गए थे। 1 अक्तूबर की रात करीब 11:15 बजे दो अज्ञात युवकों ने उनमें से एक पुतले में आग लगा दी और पास के पार्क की ओर भाग गए।
एसएचओ सतनाम सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके पास से बरामद चाकू थाने के मालखाने में जमा कर दिया गया है।