फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of Sexual harassment with-foreigner girl arrested in chandigarh

चंडीगढ़ः टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई विदेश महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
accused of Sexual harassment with-foreigner girl arrested in chandigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आईटी पार्क के होटल ‘द ललित’ में बीती 20 दिसंबर को ब्रिटेन निवासी 38 वर्षीय महिला से दुष्कर्म कर फरार हुए होटल के पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के कीरतपुर स्थित मोहल्ला खोखारा का रहने वाला 28 वर्षीय फरहान-उज-जमा है। आरोपी स्नातक तक पढ़ा है और वर्ष 2016 से अब तक उक्त होटल में बतौर हेयर स्टाइलिस्ट-कम-थेरेपिस्ट की नौकरी कर रहा था। 

विज्ञापन


ईस्ट डिविजन की डीएसपी हरजीत कौर के सुपरविजन में थाना आईटी पार्क के एसएचओ इंस्पेक्टर लखवीर सिंह व उनकी टीम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में बीती 27 दिसंबर से जुटी थी। आरोपी के यूपी स्थित बिजनौर के गांव कीरतपुर में उसकी धरपकड़ को छापेमारी की गई लेकिन आरोपी चंडीगढ़ में ही अलग-अलग जगहों पर ही छुप रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को आरोपी को आईटी पार्क को लगते गांव किशनगढ़ के चौक के पास से दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी का कबूलनामा रिकॉर्ड में दर्ज कर केस की आगामी प्रक्रिया को पूरा किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दोबारा होटल ले गई ताकि कानूनन आवश्यक प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। फिर आरोपी को मेडिकल के लिए मनीमाजरा स्थित अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता से करवाई आरोपी की शिनाख्त 

आरोपी को काबू करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता ब्रिटेन निवासी महिला से संपर्क किया। फिर आरोपी की फोटो ऑनलाइन उनके पास भेजकर उसकी शिनाख्त करवाई गई। पुलिस सूत्रों से मिली इस जानकारी के मुताबिक शिनाख्त होने पर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। पुलिस ने होटल प्रबंधन से आरोपी से संबंधित रिकॉर्ड हासिल किया है। 

आरोपी की ग्रेजुएशन की डिग्री की होगी जांच 
पुलिस अब जल्द फरहान-उज-जमा के होटल प्रबंधन को दी गई उसकी ग्रेजुएशन की डिग्री समेत अन्य शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स की जांच भी करेगी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से संपर्क कर उसकी शुरुआती शिक्षा से लेकर अब तक के पूरे रिकॉर्ड को जुटाया है। थाना पुलिस ने अविवाहित आरोपी से जुड़ी पूरी जानकारी से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। 

यह था मामला 
टूरिस्ट वीजा पर ब्रिटेन से भारत आई 38 वर्षीय महिला पुरुष साथी समेत होटल ‘द ललित’ में ठहरी थी। बीती 20 दिसंबर को होटल के हेयर स्टाइलिस्ट-कम-थेरेपिस्ट फरहान-उज-जमा ने फुट स्पा के दौरान महिला से दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने आपबीती होटल प्रबंधन को बयां की और फिर पति समेत शहर से चली गई। होटल प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारी फरहान-उज-जमा को नौकरी से निकाल दिया। लेकिन बकौल पुलिस मामले की शिकायत बीती 27 दिसंबर को मिलने पर आरोपी के खिलाफ तुरंत आईपीसी-376 के तहत केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed