{"_id":"5755cf354f1c1b5d439c52fe","slug":"accused-of-robbery-in-cash-van-escaped-from-police-custody-3-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी कैदी पुलिस कस्टडी से फरार, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का आरोपी कैदी पुलिस कस्टडी से फरार, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला रजत ज्वेलर और पिंजौर कैश वैन लूट का आरोपी राजपुरा में पेशी के बाद लौटते वक्त फिल्मी अंदाज में बिना नंबर की स्विफ्ट में फरार हो गया। मामले में तीन पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फरार कैदी की पहचान गुरजंट सिंह (24) के रूप में हुई है। गुरजंट पर चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में लूटपाट, डकैती चोरी, स्नैचिंग के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गुरजंट सिंह पर पिंजौर में एक्सिस बैंक कैश वैन लूटने का आरोप था। 1.66 करोड़ रुपये ले जा रही कैश वैन को गुरजंट और उसके साथियों ने कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च डालकर लूटा था। वहीं पंचकूला के रजत ज्वेलर्स की दुकान से 1.53 करोड़ रुपये की लूट में भी गुरजंट शामिल रहा है। मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर भी छीनने का उस पर आरोप है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी तीन और कैदी एक
सोमवार को गुरजंट को चोरी के एक मामले में राजपुरा कोर्ट में पेशी के लिए तीन पुलिस कर्मी बलजिंदर पाल सिहं, जगबीर सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार ले गए थे। वापसी में वह हरियाणा रोडवेज की बस में लौट रहे थे। सेक्टर-49-45 की लाइट प्वाइंट के पास चारों उतर कर बुडै़ल जेल पैदल जाने लगे। कैदी गुरजंट सिंह पुलिस वालों से हाथ छुड़ाकर भागा और सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठकर फरार हो गया। स्विफ्ट कार में पहले से ही उसके साथी गुरजंट का इंतजार कर रहे थे।
बिना नंबर की थी कार
सूत्रों का कहना है कि जिस स्विफ्ट में कैदी फरार हुआ है, वह बिना नंबर की थी। तीनों पुलिस वालों ने तुरंत कंट्रोल रूम में कैदी के फरार होने का मैसेज फ्लैश किया। मैसेज मिलते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे शहर की नाकाबंदी की गई लेकिन कैदी का पता नहीं चला।
2014 में पकड़ा था
आरोपी गुरजंट को 22 जून 2014 को सेक्टर 34 थाना पुलिस ने एक लूट के मामले में पकड़ा था। जिसके बाद से वह बुड़ैल जेल में ही था। नवदीप बराड़, एसपी, साउथ डिवीजन, चंडीगढ़ सेक्टर 49 ने बताया कि पुलिस स्टेशन में तीनों पुलिस कर्मियों बलजिंदर पाल सिंह, जगबीर सिंह और पवन कुमार पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर लिया गया है। आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।