फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of rewari gangrape hiden phones in fieldsTo escape arrest

रेवाड़ी गैंगरेपः पुलिस की नाक के नीचे घूमते रहे दोनों आरोपी, बचने के लिए खेत में छुपाया मोबाइल

Mon, 24 Sep 2018 02:35 PM IST
सतेंद्र यादव, अमर उजाला, नाहड़ /रेवाड़ी (हरियाणा)
सतेंद्र यादव, अमर उजाला, नाहड़ /रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Mon, 24 Sep 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
accused of rewari gangrape hiden phones in fieldsTo escape arrest
गैंगरेप के दोनों आरोपी

 छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने 13 सितंबर को घर से फरार होने के बाद नौ दिनों तक पुलिस को जमकर छकाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हर वह हथकंडे अपनाए जो एक शातिर बदमाश अपनाते हैं। आरोपियों ने नौ दिनों के दौरान न केवल राजस्थान के सुदूर जिलों में समय बिताया, बल्कि पुलिस कार्रवाई का अंदाजा लेने के लिए महेंद्रगढ़ तक भी आते रहे। वहीं, पुलिस आरोपियों को ढूंढने के लिए कोटा-उदयपुर तक पहुंच गई, जबकि आरोपी हरियाणा-राजस्थान के बार्डर क्षेत्र में ही मौजूद रहे। 

विज्ञापन


खेत में दबा दिए थे मोबाइल 
पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल का सहारा ले सकती है। इस बात को आरोपी अच्छी तरह से जानते थे। यही वजह रही कि उन्होंने अपने मोबाइल बंद करके खेत में दबा दिए थे। इस वजह से पुलिस को उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। 

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ तक दो बार आए 

accused of rewari gangrape hiden phones in fieldsTo escape arrest
एसआईटी टीम
आरोपी 13 सितंबर को घर से भागने के बाद महेंद्रगढ़ से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पहुंचे। इसके बाद वे पहले दिन ट्रेन से बीकानेर तक पहुंच गए। उनको लगा था कि कुछ दिन यहां गुजार देंगे। इसके बाद मामला शांत हो जाएगा तो लौट जाएंगे। इसी दौरान आरोपी ट्रेन से महेंद्रगढ़ तक आए। फिर वापस राजस्थान के हनुमानगढ़ चले गए।

इसके बाद आरोपियों ने हनुमानगढ़ जिले में आयोजित हो रहे गोगामेडी मेले में कई दिन बिताए। इसके बाद इसी जिले की ढाणियों में कई दिनों तक घूमते रहे। दोबारा राजस्थान से सतनाली आए तो दबोच लिए गए। सतनाली में रात बिताने के बाद फिर ठिकाना बदलना था। 

दो सौ किमी के दायरे में रहे लेकिन पुलिस को नहीं लगा सुराग 
वारदात के बाद आरोपी हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में लगभग 100 से 200 किमी के दायरे में रहे, लेकिन पुलिस को इनका सुराग नहीं लगा। पुलिस इन्हें तलाशने के लिए कोटा और उदयपुर इलाके में पहुंची थी। जबकि आरोपी पुलिस की नाक के नीचे ठिकाना बदलकर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed