{"_id":"86d18d47faba6b16780a48229699d326","slug":"accused-of-rape-with-student-convicted-by-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म में युवक दोषी करार, सजा कल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म में युवक दोषी करार, सजा कल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Jan 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में नाबालिग लड़की को धोखे से घर बुलाकर उससे दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सेक्टर-25 निवासी आशीष को दोषी करार दिया है। अदालत उसे 7 जनवरी को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
जब नाबालिग से वारदात हुई उस समय वह शहर के एक गवर्नमेंट स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दोषी युवक के खिलाफ 4 अगस्त 2014 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
3 अगस्त 2014 को दोपहर में पीड़िता घर में थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली एक अन्य लड़की उसे किसी काम से बुलाकर ले गई। इसके बाद उस लड़की के पड़ोस में रहने वाला आशीष पीड़िता का हाथ खींचकर उसे धोखे से किसी काम के बहाने अपने घर ले गया।
विज्ञापन
वहां उसने पीड़िता का मुंह बंद कर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोषी की नानी वहां आ गई थी। पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वारदात के अगले दिन 4 अगस्त को पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। मेडिकल में नाबालिग से रेप की पुष्टि हुई थी।