{"_id":"de8b65f63d08de031168caeca8d3de23","slug":"accused-of-rape-slap-to-rape-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने रेप किया और बाप ने थप्पड़ मारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने रेप किया और बाप ने थप्पड़ मारे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Nov 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में बुधवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला के कोर्ट रूम के बाहर अचानक विवाद होने लगा। यह उस समय हुआ जब दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला ने विकास सेठी और तिलकराज पर अदालत से निकलते समय थप्पड़ जड़ने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस बुलानी पड़ी। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म मामले में आरोपी बेटा और उसके पिता ने कोर्ट रूम के बाहर उससे अभद्र व्यवहार किया। ऐसी स्थिति में उसे पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने छेड़छाड़ और उसे थप्पड़ मारने की शिकायत दी।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनका गला पकड़ कर झगड़ा किया गया। इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में दोनों पक्षों की तरफ से वकीलों ने पुलिस को शिकायत दी है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने तिलकराज और महिला का मेडिकल कराया। तिलकराज और उनका बेटा सेक्टर-19 के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दोनों को महिला की शिकायत पर दुष्कर्म मामले में बतौर आरोपी पेश होने के लिए अदालत से समन भेजा गया था। केस की सुनवाई के लिए जब दोनों पक्ष कोर्ट रूम के बाहर सुनवाई का इंतजार कर रहे थे उसी समय विवाद हो गया।