फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of rape

रेप पीड़िता की शादी नहीं होने दे रहे रेपिस्ट

Fri, 05 Dec 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 05 Dec 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
accused of rape

दुराचार की घटना की शिकार शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने इंसाफ के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए युवती के पिता ने बताया कि दुराचार के आरोपी ने युवती का चार बार रिश्ता तुड़वाया।

विज्ञापन


इस बार जब उसकी बेटी का रिश्ता जालंधर में हुआ, तो वह लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। छह दिसंबर को उसकी शादी होनी थी।

इसी बीच आरोपी जालंधर स्थित लड़के वालों के घर गया और वहां पर उन्हें धमकी देकर उसने रिश्ता तुड़वा दिया। युवती के परिजनों ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने एसएसपी के समक्ष इंसाफ की गुहार भी लगाई, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे उनमें काफी रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़िता ने 27 नवंबर को एसएसपी से मिलकर शिकायत दी थी। इसमें उसने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर पिछले चार वर्ष से डरा धमका कर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में एसएसपी की ओर से मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (डी) को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed