फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of murder of friend arrested in Muktsar

Punjab: प्रेमिका के पति को फंसाना चाहता था प्रेमी, बचपन के दोस्त को मार डाला, ढाई साल बाद खुला राज

Wed, 05 Jul 2023 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि 9-11-2020 को गांव चन्नू में हुई हत्या मामले में मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह के बयान पर थाना लंबी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले में टीम का गठन कर लगातार जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
Accused of murder of friend arrested in Muktsar
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव चन्नू में करीब ढाई साल पहले हुई हत्या का राज खुला गया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी प्रेमिका के पति को हत्या के केस में फंसाने की खातिर अपने बचपन के दोस्त गोरा सिंह की हत्या की थी।

विज्ञापन


घटना वाले दिन ही शव गांव के खेत में पड़ा मिला था। सिर पर गहरे जख्म व जबड़ा बाहर निकला था। उस समय थाना लंबी में मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि 9-11-2020 को गांव चन्नू में हुई हत्या मामले में मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह के बयान पर थाना लंबी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले में टीम का गठन कर लगातार जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन का दोस्त था गोरा सिंह

जांच में पता चला कि यह हत्या गांव चन्नू के ही रहने वाले जगदीश सिंह ने की थी। आरोपी को बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह महिला के पति को किसी केस में फंसाकर जेल भेजना चाहता था। गोरा सिंह उसका बचपन का दोस्त था। गोरा सिंह के साथ उसकी किसी तरह की दुश्मनी नहीं थी। वह प्रेमिका के पति को फंसाने की खातिर गोरा सिंह को घर से बुलाकर रात में ले गया था।

पहले प्रेमिका के घर के बाहर फेंका था शव

आरोपी ने हाथ में लोहे की रॉड ले रखी थी। गोरा सिंह ने रॉड के बारे में पूछा भी था लेकिन उसे कुछ नहीं बताया। गांव में सैर करते वक्त जगदीश सिंह ने गोरा सिंह के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। बाद में शव उठाकर जगदीश सिंह ने प्रेमिका के दरवाजे पर फेंक दिया। काफी देर तक देखता रहा कि कोई बाहर निकालकर शव को देखेगा लेकिन प्रेमिका के घर से कोई भी रात को बाहर नहीं निकला फिर उसने शव को उठाकर पास के खेतों में फेंक दिया। सुबह लोगों ने खेत में गोरा सिंह का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed