फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of murder from prison was selling Fortuner and others cars

कत्ल का आरोपी जेल से बेच रहा था फार्च्यूनर व टिप्पर, पकड़े जाने पर बड़ा खुलासा

Sat, 07 Jan 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 07 Jan 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder from prison was selling Fortuner and others cars
वाहन चोरी कर जाली नंबर लगा बेचने वाला इंटर स्टेट गिरोह काबू - फोटो : अमर उजाला
नए साल के शुरू में ही सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ की टीम ने इंटर स्टेट कार चोर गिरोह के दो मेंबरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार महंगी कारें और तीन टिप्पर बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


बरामद कारों में इनोवा, फार्च्यूनर और होंडा सिटी शामिल है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ बिल्ला मूल निवासी करनाल व हाल निवासी जमुना अपार्टमेंट खरड़ और गुरदर्शन सिंह निवासी गांव धनौड़ा थाना सदर अंबाला के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले से कई राज्यों में केस चल रहे हैं। यह दावा एसपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरनजीत सिंह तेजा, मनवीर सिंह और लखवीर सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य राज खुलने के आसार हैं। इस दौरान सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया गिरोह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की निगरानी में पुलिस पार्टी खानपुर चौक पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली संदीप सिंह उर्फ बिल्ला,  हरभजन सिंह निवासी करनाल, चरनजीत सिंह पटियाला व संत सिंह निवासी दिल्ली उक्त इलाके में देखे गए हैं। यह लोग अलग-अलग राज्यों में गाड़ियां चोरी करते हैं। इसके अलावा लोगों से वाहन छीनते थे। इसके बाद वह उक्त गाड़ियों की जाली दस्तावेज बनाकर बेचते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संदीप सिंह को जमुना अपार्टमेंट्स खरड़ में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से चोरी की एक इनोवा मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद कई अन्य गाड़ियां बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी को अंबाला जेल से लाई

Accused of murder from prison was selling Fortuner and others cars
वाहन चोरी कर जाली नंबर लगा बेचने वाला इंटर स्टेट गिरोह काबू
एक आरोपी को अंबाला जेल से लाई
पूछताछ में संदीप ने बताया कि गुरदर्शन सिंह उर्फ दर्शन सिंह निवासी धनौड़ा, थाना सदर अंबाला, जिला अंबाला हत्या के केस में सेंट्रल जेल में बंद हैं। उसके गिरोह का साथी है। जिसके बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। उसने भी पूछताछ में कई राज खोले हैं।

पार्क से रिकवर की कार
इसके बाद दर्शन सिंह से पूछताछ में पुलिस ने एक टेरानो (निशान) गाड़ी जमुना अपार्टमेंट खरड़ से बरामद की। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उम्मीद है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलेंगे।

चंडीगढ़ व हरियाणा में केस दर्ज
पकड़े गए दोनों आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ व हरियाणा के कई थानों में केस दर्ज हैं। आरोपी संदीप पर हरियाणा व चंडीगढ़ में छह केस दर्ज हैं। जबकि गुरदर्शन सिंह पर हत्या का मामला दर्ज है। वह अंबाला जेल में बंद था।

ये वाहन हुए रिकवर
इनोवा             एक
फार्च्यूनर           एक
होंडा सिटी         एक
टिप्पर              तीन
टेरानो (निशान)   एक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed